सोमवार, जून 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अमेश यानि सीबकथोर्न है बहुउपयोगी हिमालयी फल, उच्च हिमालय क्षेत्र में आजीविका का बन सकता है अच्छा साधन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2024 6:05 अपराह्न
  • अमेश (सीबकथोर्न) है बहुउपयोगी हिमालयी फल।
  • उच्च हिमालय क्षेत्र में आजीविका का अच्छा साधन बन सकता है अमेश।
  • दशोली ब्लाक में हर्बल रिसर्च डिपार्टमेंट के वैज्ञानिकों ने क्षेत्रवासियों को दी अमेश की जानकारी।
चमोली : उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाला जंगली फल अमेश अपने आप में कई विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर एक औषधीय गुण वाला फल है। इसका उपयोग होम्योपैथिक दवाइयां और सौदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। जनपद चमोली के उच्च हिमालय क्षेत्र नीती माणा घाटी के निवासियों को अमेश की औषधीय गुणों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को दशोली विकासखंड सभागार में एनआरएलएम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अमेश (सीबकथोर्न) की विस्तृत जानकारी दी गई।
हर्बल रिसर्च डिपार्टमेंट (एचआरडी) के वैज्ञानिक वीपी भट्ट ने ग्रामीणों को बताया कि अमेश (सीबकथोर्न) एक ऐसी बहुउपयोगी पौधा है, जिसका फल, पत्ती और फल के बाहर का छिलका सभी औषधि के रूप मे उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चीन जैसे देश में इस बहुउपयोगी पौधे के लगभग पांच सौ प्रकार के उत्पाद तैयार कर मार्केट में बेचा जाता है। अमेश/सीबकथोर्न से जो जूस निकाला जाता है, उसका उपयोग कैंसर, बीपी, शुगर, बालो के झड़ने को रोकना व शरीर में खून को पतला करने, पशुओं और मनुष्य के जहर खाने से इसको पिलाने से शरीर में जहर को खत्म करने जैसे महत्वपूर्ण बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा घरेलू चटनी, जूस व हर्बल टी में भी इसको उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अमेश/सीबकथोर्न में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक शोध के अनुसार विटामिन-सी सबसे ज्यादा नींबू और आंवला में मिलता है, परंतु अमेश (सीबकथोर्न) में नींबू व आंवला से बीस गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है।  
जिला सहायक परियोजना अधिकारी केके पंत ने कहा कि अमेश (सीबकथोर्न) का ग्रामीणों द्वारा जब जूस और पत्ता निकाला जाएगा, तो इसका दोहन भी होगा। जिसको रोकने के लिए जिला स्तर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सेंटर नर्सरी भी तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले स्तर से इसके लिए बजट की व्यवस्था कर इसका पौधा रोपण किया जाएगा। बैठक में दशोली विकास खंड के खंड विकास अधिकारी डीएस राणा, जोशीमठ ब्लॉक के राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के ब्रांच मैनेजर काला, अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान कागा गरपक पुष्कर सिंह राणा और नीती घाटी क्लस्टर के अध्यक्ष पार्वती देवी, ग्राम पंचायत जेलम, कैलाशपुर, कागा गरपक, द्रोणागिरी की महिला समूह की महिलाएं और ओथ हनुमान चट्टी के प्रधान मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
  • नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी
  • बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण
  • जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग
  • नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.