कोटद्वार : भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न विश्व मानव बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर जिला अम्बेडकर महिला मंच द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर अम्बेडकर महिला मंच की अध्यक्षा गीता सिंह ने भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की पवित्र पुण्य आत्मा को नमन करते हुए कहा की बाबा साहब ने दलित, पिछड़ो के प्रति सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया और श्रमिकों, किसानों व महिलाओ के अधिकारों का समर्थन भी किया था. वह स्वंत्रत भारत के प्रथम विधि एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया, और महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिलाने में बाबा साहब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस अवसर पर पुष्पा देवी, मीनाक्षी देवी, कंचन, संतोष देवी, प्रभा देवी, अभिज्ञान, अभिमन्यु, विनीत, सिद्धार्थ आदि ने बाबा साहब की पुण्य आत्मा को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.







Discussion about this post