मंगलवार, जुलाई 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस खेल महाकुम्भ की सभी तैयारियां हुई पूरी, 14 से 18 दिसम्बर तक आयोजित होगी 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2022 3:13 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में 14 से 18 दिसम्बर, 2022 तक 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन पुलिस लाइन, देहरादून में होने जा रहा है। यह पहला मौका होगा जब उत्तराखंड ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पूर्व उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऑल इण्डिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स, बैडमिंटन, टैनिस, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स की सफलतापूर्वक मेजबानी की जा चुकी है। अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 का उद्घाटन 14, दिसम्बर, 2022 को पुलिस लाइन, देहरादून में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता 18, दिसम्बर, 2022 को संपन्न होगी।
चैंपियनशिप में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की 28 टीमें (आन्ध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तिसगढ़, हरियाणा, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, झारखण्ड, महाराष्ट्र, मनिपुर, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैण्ड, गुजरात, उत्तराखण्ड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, आरपीएफ, एसएसबी एवं असम राइफल्स) हिस्सा ले रही हैं। 5 दिवसीय चौंपियनशिप (14 से 18 दिसम्बर, 2022) में 334 पुरुष और महिला तीरंदाज तीरंदाजी की विभिन्न श्रेणियों- रिकर्व, कंपाउंड और भारतीय वर्गों एवं रैंकिंग सहित पदक/व्यक्तिगत/टीम और मिश्रित आदि स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। टीमों के रहने व खानपान की पूरी व्यवस्था हो चुकी है।
अखिल भारतीय पुलिस खेल- अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) द्वारा समन्वित किए जाते हैं और विभिन्न खेलों के लिए हर साल आयोजित किये जाते हैं। इन खेलों का इतिहास लगभग 70 साल पुराना है। अखिल भारतीय पुलिस खेलों का पहला संस्करण 1951 में आयोजित किया गया था। तीरंदाजी को वर्ष 2013 से AIPSCB द्वारा वार्षिक पुलिस खेलों की सूची में शामिल किया गया था।

हाल के पोस्ट

  • नीति आयोग की मानव पूँजी से संबंधित क्रांति
  • नीलकंठ कांवड़ मेला क्षेत्र में पौड़ी पुलिस की पैनी नजर : लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में खाद्य व पेय पदार्थ विक्रेताओं का सत्यापन और गुणवत्ता जांच जारी
  • मंगलौर पुलिस ने बिछड़े 10 वर्षीय भोले को माता-पिता से मिलाया, गमजदा परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
  • मंगलौर : पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होने से टली, आक्रोशित कांवड़ियों को पुलिस ने सूझबूझ से किया शांत
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया पैठाणी स्थित राहु मंदिर का निरीक्षण, मंदिर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण व मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
  • कांवड़ यात्रा 2025 : मंगलौर पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए जब्त किए अवैध डंडे, कांवड़ियों को दी शांतिपूर्ण यात्रा की सीख
  • ‎श्रावण मास में दिनचर्या और जीवनशैली बहुत जरूरी – डॉ. अवनीश उपाध्याय
  • रुद्रप्रयाग : सीएमओ की तत्परता और जिला अस्पताल के बेहतर इलाज से महिला को मिला नया जीवन, सभी जांचें और उपचार निःशुल्क
  • मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया
  • मुख्यमंत्री ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षा में गुणात्मक सुधार के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.