सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सभी लोग प्रदेश सरकार के द्वारा जारी सम्पति कर का करें पुरजोर विरोध – पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2020 7:55 अपराह्न

कोटद्वार । प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर ने प्रदेश सरकार के द्वारा सम्पति कर को लेकर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा लगाये जा रहे आरोप प्रत्यारोपों को सिरे से खारिज किया है, कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस के निर्वाचित एवं निर्दलीय पार्षदगण किसी भी कीमत पर क्षेत्रवासियों पर सम्पति कर नहीं लगने देगें। कहा कि सम्पति कर विरोध में उनके द्वारा लगातार आंदोलन जारी रखा जायेगा, जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा, अन्यथा आगामी 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में आते ही विकास प्राधिकरण सहित समस्त प्रकार के टैक्सों को तत्काल समाप्त कर दिया जायेगा।

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार के द्वारा कोटद्वार भाबर के लोगों पर लगाये जाने वाला सम्पति कर बिल्कुल भी जायज नहीं है, टैक्स के विरोध में उनके द्वारा लगातार जनता को जागरूक करते हुए आपत्ति दर्ज करने की अपील की जा रही है, लेकिन कुछ विकास विरोधी मानसिकता के लोग लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है, कहा कि बोर्ड बैठक के जिस प्रस्ताव को आधार बनाकर भाजपा के पार्षद राजनीति कर रहे है, उक्त प्रस्ताव की बोर्ड बैठक में पुष्टि होने से पहले ही प्रदेश सरकार ने सम्पति कर को लेकर अधूसूचना जारी कर दी है। कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के पास विकास कार्यो को गिनाने का कोई मुद्दा है ही नहीं, इसीलिए जनता का ध्यान विकास कार्यो से भटकाने के लिए गलत बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आम जनमानस से भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोगों के बहकावे में न आने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रदेश सरकार के द्वारा जारी सम्पति कर का पुरजोर विरोध करें। कहा कि जनता पर किसी भी प्रकार के टैक्स लगाये जाने का पुरजोर विरोध करते रहेगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पार्षद अमित नेगी, पिंकी देवी, आशा चैहान, कुलदीप काम्बोज, विपिन डोबरियाल, अनिल रावत, हरीश नेगी, बीना देवी, रोहणी देवी, अनिल नेगी, प्रति देवी, विजय रावत, राजेन्द्र गुंसाई, महावीर सिंह रावत, मदन सिंह रावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम
  • एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विकसित भारत 2047 से जुड़ेंगे उत्तराखंड के नागरिक
  • धामी कैबिनेट के फैसले : पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा एवं वन विभाग के कुल 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए, भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए
  • कैबिनेट बैठक खत्म, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर; एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, कई सौ नए पदों को भी मिली मंजूरी
  • पाकिस्तान की फिर किरकिरी : महिला एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराया 
  • ​कोटद्वार से संयुक्त राष्ट्र तक, कीर्ति शर्मा ने दुनिया के सामने रखा भारत का विजन
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आधारभूत ढांचा हुआ मजबूत, पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास, आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.