सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश के कोविड टीकाकरण केंद्र में उन्हीं लोगों को प्रवेश की होगी अनुमति, जिन्होंने एन-95 अथवा डबल मास्क हो पहना

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2021 7:33 अपराह्न

ऋषिकेश : कोविड टीकाकरण के लिए एम्स आने वाले लोगों के लिए अब एन-95 अथवा डबल मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। कोविड19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एम्स प्रशासन ने 1 मई शनिवार से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। एम्स के टीकाकरण केंद्र में उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी जिन्होंने एन-95 अथवा डबल मास्क पहना हो। गौरतलब है कि देशभर में कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण 1 मई से शुरू होने जा रहा है। इस चरण में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। एम्स ने कोविड19 के बढ़ते खतरों के मद्देनजर इस बाबत विशेषरूप से गाइडलाइन जारी की हैं।

एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ कोविड संक्रमण को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती जानी जरुरी है। मौजूदा समय को देखते हुए यह जरुरी है कि टीकाकरण के लिए एम्स आने वाले लोग कोविड गाइडलाइन का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें।

निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि देश में कोविड संक्रमण खतरनाक गति से बढ़ रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुरक्षा के मद्देनजर डबल मास्क पहनना जरुरी हो गया है। लिहाजा टीकाकरण के लिए एम्स परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भी इन नियमों का पालन करना होगा। निदेशक प्रो. रवि कांत जी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी उपाय अपनाए जाने की आवश्यकता है। टीकाकरण केंद्र में किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।

ज्ञात हो कि देशभर में कोविड टीकाकरण का वृहद अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था। पहले चरण में 60 साल से अधिक उम्र जबकि दूसरे चरण में 45 साल से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण किया गया। अब 1 मई से शुरू होने जा रहे तीसरे चरण में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जानी है।

इस बाबत संस्थान की सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वर्तिका सक्सैना जी ने बताया कि 1 मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र में ’को-वैक्सीन’ और ’कोविशील्ड’ दोनों टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। संक्रमण को देखते हुए शुरुआती चरण में सीमित संख्या में ही टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का समय सुबह 9 बजे से सांय 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। वैक्सीन की खुराक खराब नहीं हो, इसके लिए टीकाकरण केंद्र पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। कहा कि टीका लगवाने हेतु केंद्र पर टीकाकरण के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को डबल मास्क पहनकर आना अनिवार्य है। टीका लगने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को 30 मिनट तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा।

टीकाकरण केंद्र के प्रभारी व सीएफएम विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. महेन्द्र सिंह ने बताया कि अब तक 14 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6 हजार से अधिक लोग शामिल हैं। केंद्र में प्रतिदिन 300 से 500 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक 3500 से अधिक हेल्थ केयर वर्करों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। डॉ. महेन्द्र ने बताया कि पहली मई से शुरू होने जा रहे तीसरे चरण के अभियान की सफलता के लिए केंद्र में पर्याप्त स्टाफ तैनात किया गया है।

18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। प्रो. वर्तिका सक्सैना जी ने बताया कि इसके लिए इच्छुक व्यक्ति “कोविन एप” अथवा “आरोग्य सेतु” एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा www.cowin.gov.in/home पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन पंजीकरण की यह सुविधा 28 अप्रैल बुधवार से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वह टीकाकरण केंद्र में पहुंचने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर टीका लगाने हेतु दिन और समय सुनिश्चित कर लें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.