मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश में विश्व कैंसर दिवस पर किया जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2021 7:15 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में विश्व कैंसर दिवस पर जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कैंसर के कारक, बचाव एवं सावधानियों पर व्याख्यानमाला प्रस्तुत की। कैंसर प्रवेंशन इन इंडियन कंटैक्स्ट विषय पर विशेषज्ञों की सामुहिक चर्चा में लोगों को कैंसर के निदान संबंधी जानकारियां दी गई। उधर राज्य सरकार की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत एम्स ऋषिकेश की ओर से आयोजित साइकिल जनजागरण रैली को एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स, चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि जीवनशैली में परिवर्तन से किस तरह से विभिन्न प्रकार के कैंसर की बीमारी से बचाव किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ कैंसर वैक्सीन द्वारा भी रोके जा सकते हैं जिनमें प्रमुख रूप से बच्चेदानी के कैंसर हैं।

डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने बताया कि तम्बाकू व धूम्रपान भारत में होने वाले कैंसर का प्रमुख कारण है और इन पदार्थों का सेवन नहीं करने से भारत में होने वाले एक तिहाई कैंसर को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कैंसर का इलाज संभव है, किसी भी बड़ी मेडिकल संस्थान जहां कैंसर उपचार उपलब्ध है वहां समय पर इलाज कराने से मरीज रोगमुक्त हो सकता है। गुरुवार को वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर एम्स के कैंसर विभाग की ओर से संयुक्तरूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कैंसर से बचाव पर विशेषज्ञों संस्थान की वरिष्ठ सर्जन व आईबीसीसी प्रमुख प्रोफेसर बीना रवि, डॉ. राजेश पसरीचा, डॉ. अमित सहरावत, डॉ. प्रदीप कुमार गर्ग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. वसंता कल्याणी, डॉ. अनु अग्रवाल आदि ने विमर्श किया।

इस दौरान भारत में प्रतिवर्ष सामने आने वाले कैंसर के मामलों, महिलाओं व पुरुषों में पाए जाने वाले पांच प्रकार के कॉमन कैंसर, कैंसर की बीमारी का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाने व उसके निदान आदि बिंदुओं पर विशेषज्ञों द्वारा गहन चर्चा की गई। उन्होंने कहा ​कि वर्तमान जीवनशैली में बदलाव से काफी हद तक कैंसर की बीमारी से बचाव संभव है। साथ ही उन्होंने लोगों से कैंसर से सुरक्षा के लिए शराब, धूम्रपान, गुटखा, तम्बाकू आदि नशीले पदार्थों का कदापि सेवन नहीं करने की अपील भी की। विशेषज्ञों की सामुहिक चर्चा के दौरान लोगों ने उनसे कैंसर से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका एक्सपर्ट द्वारा समाधान किया गया। इस अवसर पर डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा, प्रोफेसर एसके अग्रवाल, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, प्रो. वीके बस्तिया, प्रो. एनके बट्ट, रूचिका रानी, डॉ. रचित आहुजा, सुरेश गाजी, डॉ. अंकित अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.