बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में आयोजित रैबार – 2022 के कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

रैबार कार्यक्रम में सभी उपस्थित अतिथिगणों को उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद भेंट करते मंत्री गणेश जोशी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2022 7:09 अपराह्न
 
नई दिल्ली । नई दिल्ली में हिल मेल फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘रैबार 2022 “विजन फॉर न्यू उत्तराखण्ड 2030” वैचारिक मंथन में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, सीडीएस ले.जनरल अनिल चौहान, ले.जनरल अनिल भट्ट सहित कई शख्सियतों ने शिकरत की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी उपस्थित अतिथि गणों को उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद भी भेंट किए। साथ ही कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मनजीत नेगी द्वारा लिखित ‘ महायोद्धा की महागाथा’ पुस्तक का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रैबार कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे है। उन्होंने कहा ऐसे आयोजन विकास में एकरूपता, निरंतरता तथा परिस्थितियों को अनुकूल बनाने का भी कार्य करते हैं। इससे राज्य के विकास की दशा एवं दिशा भी तैयार करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा राज्य के विकास में किसी अकेले की नहीं बल्कि हम सबकी सामुहिक यात्रा है इसके लिये हमें सहभागी बनना होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश की सबसे उपजा भूमि हमारे प्रदेश में है और हमें इसका फायदा उठाना होगा। उन्होंने कहा हमारे पहाड़ों का मंडुआ,झंगोरा आजकल विदेशों में ‘सुपरफूड’ के नाम से जाना जाता है। मोदी जी के प्रयासों से 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने “ईयर ऑफ़ मिल्लेट्स” घोषित किया है और हमारे प्रदेश को इसका लाभ अवश्य मिलेगा।   
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह आवश्यक है की हम उत्तराखंड के परम्परागत उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाए। उन्होंने कहा इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने प्रदेश में मिल्लेट्स की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए अधिकारीयों को प्रदेश में “मिलेट मिशन” तैयार करने को कहा सरकारी राशन में एक किलो मोटा अनाज बांटने से लेकर मिड दे मील में मिल्लेट्स का उपयोग करने के साथ ही मिल्लेट्स को मोबाइल वाहनों के ज़रिए सीधा किसानों के खेतों से खरीदा जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में शीघ्र ही अलग-अलग उत्पादों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जा रहे है । जैसे की सेब, कीवी, अखरोट, बे मौसमी सब्ज़ी। इन उत्कृष्ता केन्द्रों में रीसर्च के द्वारा इन फलों एवं सब्ज़ियों की उत्पादक क्षमता में बढ़ावा होगा।
प्रदेश के उद्यानों जो हॉर्टी टूरिज्म के लिए विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राज्य में 50 हज़ार से ज़्यादा समूह के अंतर्गत लगभग 4 लाख महिलाएं संगठित हैं। उन्होंने कहा हमारी मात्र शक्ति की ऊर्जा से प्रेरित होकर हमने 2025 तक सवा लाख माताओं और बहनों को लखपति दीदी बनाने का प्रण लिया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा हमारा संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तब हम उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य में शामिल करेंगे इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा निश्चित ही इस कार्यक्रम के जरिए जो मंथन निकल कर आएगा वो प्रदेश के हित में मिल का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजक मनजीत नेगी को बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, सीडीएस ले.जनरल अनिल चौहान, ले.जनरल अनिल भट्ट, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित साधन, बड़े सपने… चमोली के सरकारी स्कूलों की नई कहानी
  • सीईसी के खिलाफ गोपेश्वर में कांग्रेस का हल्लाबोल
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.