रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की विभागीय समीक्षा, अधिकारियों को  दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मंत्री ने सचिव कृषि सहित जिला कृषि एवं उद्यान अधिकारियों को ग्राउंड पर उतरकर कार्य करने के दिए सख्त निर्देश, केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी की जाएगी सुनिश्चित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 17, 2024 12:05 अपराह्न
 
देहरादून :  सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि सहित जिला कृषि उद्यान अधिकारियों तक ग्राउंड पर उतरकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को कृषि एवं उद्यान में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आवंटित बजट को ससमय खर्च करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा स्वीकृत बजट को समय पर खर्च न करने पर सचिव कृषि को अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। कृषि मंत्री गणेश गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। 
बुधवार को कैंप कार्यालय में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त बैठक की गई। समीक्षा के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को केंद्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को किसानों को पौध, बीज, खाद, कृषि उपकरण दवाइयां इत्यादि समय पर उपलब्ध किया जाए। उन्होंने कहा कौन सी फसल का बीज कब किसानों को मिलना चाहिए तथा कौन सी खाद, दवाइयां काशस्तकारों की दी जानी है। मंत्री ने टेंडरिंग प्रक्रिया समय पर किया जाए तथा कैलेंडर के अनुरूप बागवानों कृषकों को समय पर उपलब्ध कराने के अधिकारियों को ठोस निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा लापरवाही बरतने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री मधु ग्राम योजना के संबंध में भी अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। 
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बागवानों तथा कृषकों के लिए ढूलान हेतु रोप-वे निर्माण की धीमी गति पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए शीघ्र रोप-वे निर्माण के कार्य किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं का बजट ससमय खर्च किया जाए। कृषि मंत्री ने कहा मिलेट्स (श्रीअन्न) की अधिक मांग है। उन्होंने कहा प्रदेश में मिलेट्स की अपार संभावनाएं है। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने तथा मिलेट्स के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। मंत्री ने कहा मिलेट्स का उत्पादन अधिक से अधिक हो तथा मिलेट्स के सभी उत्पादों का एमएसपी तैयार करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा मिलेट्स के समस्त उत्पादों के लिए एक दीर्घकालिक रणनीति बनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को बारिश बर्फबारी न होने के दृष्टिगत कृषकों बागवानों के नुकसान की भरपाई से संबंधित समय पर सभी विभागीय प्रक्रिया पूर्ण की जाए। 
उन्होंने अधिकारियों को फसल बिमित किसानों काश्तकारों की निरंतर मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में अखरोट के अपार संभावनाएं को देखते हुए मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र एक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेशभर के सभी राजकीय गार्डनो की वीडियोग्राफी की जाए और जो गार्डन नहीं चल रहें है,उनको श्रेणी अनुसार पीपीपी मोड़ पर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी देने के संबंध में अधिकारियों को एक ठोस रणनीति बनाने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को कैप के माध्यम से भी किसानों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों को ई-केवाईसी नहीं हो पाई है,उनकी ई-केवाईसी कराई जाए। मंत्री ने अधिकारियों को फूड प्रोसेसिंग पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को किसान की समस्याओं के निराकरण तथा जानकारी के लिए किसान कॉल सेंटर की स्थापना के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक, आर.के सिंह, महेंद्र पाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
  • सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.