मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं की सराहना की, अस्पताल के ई.एस.आई.के 50 करोड़ के बकाया बिलों पर जताई चिंता, मौके पर सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम को फोन पर दिए निर्दश 

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 5, 2023 4:15 अपराह्न
 
देहरादून। कृषि एवं उद्यान मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी ने रविवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। ई एस आई सी के लाभार्थियों के उपचार बिलों के बकाया भुगतान 50 करोड़ रुपए पर चिन्ता जाहिर की. उन्होने अस्पताल के बकाया भुगतान की व्यवस्था किये जाने की बात कही.मौके से ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम को फोन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. श्री गुुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों व उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर दोनों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया। 
रविवार सुबह 11:00 बजे कृषि मंत्री का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार कृषि मंत्री का स्वागत किया गया। कृषि मंत्री ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। कृषि मंत्री ने कोरोना काल के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में किये गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा आयुष्मान लाभार्थियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। 
श्री महाराज जी ने कृषि मंत्री को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग द्वारा जैविक कृषि एवम् कृषि सम्बन्धित अन्य विषयों पर किए जा रहे शोध एवम् प्रगतिशील कार्यों से अवगत कराया। यूनिवर्सिटी के द्वारा जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में राज्य सरकार के कृषि विषेशज्ञों का दल श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से भेंट करेगा. काबिलेे गौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित कोर्सज एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। कृषि मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.