रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : मतगणना के बाद सभी ईवीएम को 45 दिनों तक स्ट्रांग रूम में ही सील कर रखा जाय सुरक्षित – निर्वाचन आयोग

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2022 3:30 अपराह्न
टिहरी : विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत मतगणना एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आज समस्त रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आरओ हैण्डबुक एवं ईवीएम मैन्युअल के संबंध में जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर टेलीफोन, कम्प्यूटर, फैक्स, लाउडस्पीकर, नेट कनेक्टीविटी, मीडिया सेंटर, पब्लिक कम्यूनिकेशन रूम सहित मतगणना टेबल पर की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं को समय रहते जांच लेें। साथ ही उन्होंने ईडीएम को निर्देशित किया कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार एनकॉर एंट्री करने वाले कार्मिकों का नाम एवं फोन नम्बर उपलब्ध करायें।
 निर्वाचन आयोग द्वारा वी.सी. के माध्यम से आरओ, एआरओ एवं समस्त मतगणना कर्मिकों द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्याें से अवगत कराया गया। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित कर लें कि नेट कनेक्टीविटी डबल हो, ताकि किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। कहा कि पोस्टल बैलेट की प्री-कांउटिंग में जल्दबाजी न करें, पोस्टल बैलेट की मतगणना पर विशेष ध्यान तथा मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धैर्यपूर्वक सम्पादित करें। कहा कि मतगणना के बाद सभी ईवीएम को 45 दिनों तक स्ट्रांग रूम में ही सील कर सुरक्षित रखा जाय। आयोग द्वारा निर्देशित किया गया कि कहा कि सभी आरओ मतगणना की संवेदनशीलता बनाये रखें। मतगणना एजेंट की फोटो आईडी हेतु सूची एवं फोटो मतगणना से तीन दिन पहले आ जानी चाहिए।
कहा कि मतगणना एजेंट का टेबल नम्बर स्पष्ट हो। बताया गया कि मतगणना हॉल में प्रेस कवरेज करने हेतु स्थान आरओ द्वारा चिन्ह्ति किया जायेगा, ताकि मतगणना की गोपनीयता बनी रहे। मतगणना हॉल में कोई भी पुलिस कार्मिक नहीं जायेगा, जब तक की आरओ न बुलाये। कहा कि आरओ द्वारा सभी को सूचित किया जायेगा कि मतगणना हॉल में मतगणना की गोपनीयता बनाये रखें, इसका उल्लंघन करना दण्डनीय अपराध है। निर्देशित किया गया कि पोस्टल बैलेट की प्री-स्कैनिंग शत-प्रतिशत होने के बाद ही उनकी मतगणना शुरू होगी, इसका अक्षरशः पालन करें। इस दौरान पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस प्री-स्कैनिंग एवं मतगणना तथा ईवीएम/वीवीपैट की मतगणना के संबंध में बारीक से जानकारी दी गयी। साथ ही काउंटिंग मॉडयूल के संबंध में भी जानकारी दी गई। कहा कि एनकॉर एंट्री करते समय टेबल एवं राउण्ड वाइज फॉरमेट को ध्यानपूर्वक जनरेट करें। जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल के वीसी कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, नोडल ऑफिसर कार्मिक सुनील कुमार, रिटर्निंग ऑफिसर धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एल. शाह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह, ईडीएम हरेन्द्र शर्मा मौजूद रहे, जबकि अन्य आरओ एवं एआरओ अपने-अपने कार्यालय के वीसी कक्ष से जुड़े रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.