शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

18 वर्ष पूर्ण कर नए वोटरों को चिन्हित कर फॉर्म-06 भरवाना करें सुनिश्चित – गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2021 4:57 अपराह्न

पौड़ी : आयुक्त गढ़वाल मण्डल/नामावली प्रेक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में आज आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ हेतु तैयारी को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, बीएलओ, रिटर्निग ऑफिसर तथा सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। राजनैतिक पदाधिकारियों केे साथ निर्वाचन संबंधित कार्यो की चर्चा करते हुए जनपद में मतदान प्रतिशत को बढाने हेतु सुझाव लेते हुए सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारी को लेकर जनपद में किए जा रहे कार्यो को पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। जनपद में सभी 6 विधान सभा में 944 पोलिंग बूथ बनाये गये है। अब तक फार्म 6 के 20293 हजार, फार्म 7 के 7153, तथा फार्म 8 के 3010 स्वीकृत किये गये है। स्वीप के माध्यम से जनपद के समस्त क्षेत्रों में मतदान हेतु जन जागरूकता चलाये जा रहे है। निर्वाचन से संबंधित सभी तरह की जानकारी टॉल फ्री नम्बर 1950 से प्राप्त कर सकेंगे।

आयुक्त गढ़वाल ने चौबट्टाखाल एवं लैसडोन में गत निर्वाचन में मतदान प्रतिशत कम रहने पर संबंधित आरओ एवं अधिकारी व बीएलओ को मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु आपसीय बेहतर समन्यवय स्थापित कर, जनप्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी के सहयोग से कार्य करने के दिशा निर्देश दिये। उन्होने बीएलओ को निर्देशित किया कि 18 वर्ष पूर्ण कर नए वोटरों को चिन्हित कर फॉर्म-06 भरवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन फार्म भरने हेतु जागरूक करें एवं नए वोटरों से संपर्क कर जानकारी देना सुनिश्चित करें। जिससे वह अपने फोन के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को मतदाता जागरूक हेतु पोस्टर इत्यादि लगाए।

गढ़वाल आयुक्त  सुशील कुमार नेे बीएलओ एवं संबंधित अधिकारी को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत रूटो की निरीक्षण कर अपने कार्यो को सुगम बनाने के निर्देश दिये। कहा कि जर्जर बूथों की जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे वहां समय पर कार्य किया जा सकेगा। कहा कि बूथों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति साफ-सफाई, शौचालय, झाड़ी कटान का विशेष ध्यान रखे, जिससे मतदाताओं को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि समस्त आरओ को पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिक जन प्रतिनिधि के समन्वय बनाकर आगामी चुनाव की तैयारी हेतु बैठक करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कोटद्वार सीमा क्षेत्र में रह रहे लोगों का नाम दो-दो जगह न हो इसकी समुचित परीक्षण करा ले।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बीएलओ को निर्देशित किया कि बूथों में साफ-सफाई रखें तथा जर्जर हुए बूथों की रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल के प्रतिनिधि से भी बूथों की जानकारी प्राप्त करें। जिससे उन बूथों का समाधान समय पर किया जा सकेगा। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि बूथों में स्वीप कार्यक्रम आयोजित कराएं तथा बूथों में वोटर जागरूक पोस्टर चस्पा होने के बाद उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। कहा उन पोस्टरों में निर्वाचन सम्बंधित जानकारी सामिल रहेगी, जिससे मतदाता जानकारी हांसिल कर वोटर आईडी में आ रही समस्या को समय पर दूर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नए वोटरों को जागरूक कर, उनका वोटर आईडी बनाने में तेजी लाएं। साथ ही उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा कि अपने एक प्रतिनिधि को चयनित कर बूथ में नामित करें तथा उनकी लिस्ट उपलब्ध कराएं। जिससे उनसे भी बूथों की जानकारी ली जा सकेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/ उप निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी, आरओ पौड़ी आकाश जोशी, श्रीनगर अजयवीर सिह, लैसडोन स्म्रता परमार, कोटद्वार संदीप कुमार, यमकेश्वर प्रमोद कुमार, पार्टी के पदाधिकारी कांग्रेस से मोहित बिष्ट, भाजपा से जगत किशोर बर्थवाल, ओपी जुगराण, कॉति किशोर, अनुप देवरानी, आम आदमी पार्टी से त्रिलोक सिह रावत, राजेन्द्र सिह बिष्ट, ठाकूर सिह नेगी, दीन दयाल रावत, मनोरथ निराला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.