गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हल्द्वानी : जेल से छूटने के बाद दिया लूट को अंजाम, फिर पहुंचा जेल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2023 1:20 पूर्वाह्न

हल्द्वानी। 27 जनवरी को हुई पिकअप वाहन लूट का पुलिस ने छह घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर फिर से जेल भेज दिया है। एक आरोपी कुछ दिनों पहले ही लूट के मामले में जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही आरोपी ने फिर से अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। शनिवार हल्द्वानी एसपी सिटी हरबंस सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27 जनवरी को बरेली रोड निवासी चंदन लाल आर्य ने पुलिस को लूट के बारे में सूचना दी थी। उन्होंने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया था कि उनकी हल्द्वानी में बरेली रोड पर दुकान है, जहां से दो बदमाश उनका पिकअप वाहन लूट कर फरार हो गए हैं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में तत्काल पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस की एक टीम जहां इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी तो वहीं दूसरी तरफ एक टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से 6 घंटे के अंदर ही लूटे हुए वाहन के साथ आरोपियों को आरटीओ रोड से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं और दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। एक आरोपी का नाम दीपक कश्यप और विक्की वाल्मिकि उर्फ गद्दी है। दोनों हल्द्वानी के गांधीनगर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक दीपक कश्यप वाहन लूट और चोरी के मामले में पहले ही जेल जा चुका है। एक हफ्ते पहले ही वो जेल से छूटकर आया था। जेल से बाहर आते ही उसने फिर से वाहन लूट की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि इस बार वो छह घंटे के अंदर ही पकड़ा गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.