रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकारी बसों पर भारी पड़ रही हैं डग्गामारी, आखिर रोडवेज के बाहर हो रही डग्गामारी का जिम्मेदार कौन ?

शेयर करें !
posted on : मई 26, 2022 7:36 अपराह्न
गौरव गोदियाल
कोटद्वार । बस अड्डे के बाहर ही निजी वाहनों की डग्गामारी परिवहन निगम पर भारी पड़ रही है। वहीं, परिवहन विभाग के अधिकारी व पुलिस बाइक सवारों के चालान काटने और तेज रफ्तार वाहन पकड़ने में ही व्यस्त हैं। कार्रवाई न होने का ही नतीजा है कि डग्गामार वाहन स्वामी बेखौफ हैं। वे बस अड्डा परिसर के गेट के सामने ही वाहन खड़े कर सवारियां बैठा रहे हैं। इसके चलते परिवहन निगम की बसों में सवारियों की संख्या घटती जा रही है। डग्गामारी न केवल रोडवेज को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि यात्रियों के लिए भी खतरनाक है। रोडवेज बस अड्डे के आसपास डग्गामार वाहनों में सवारियां बैठाना परिवहन निगम के नियमों के विरुद्ध है। इसके बावजूद बस अड्डे पर डग्गामार वाहनों की भरमार रहती है। बस अड्डे पर यदि निगम के कर्मचारी सख्ती दिखाते हैं तो फिर खुलेआम दलाल आवाज लगाकर सवारियां ले जाते नजर आते हैं ।
सूत्रों की मानें तो कुछ जिम्मेदार लोगों की इन पर छत्र छाया हैं । डग्गामारी वाहनों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी एआरटीओ व पुलिस की होती है, लेकिन विभागीय अधिकारी केवल बाइक सवारों के कागज और हेलमेट नहीं होने पर चालान काटने तक ही सीमित हैं। ज्यादा से ज्यादा विभाग अपनी चेकिंग में समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों के चालान काट देता है। बस अड्डे के पास हो रही डग्गामारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से ये खेल धड़ल्ले से जारी है । अक्सर देखा जाता है कि डग्गामार वाहन चालक देहरादून, दिल्ली, हरिद्वार की सवारियों को बहलाकर अपने वाहनों तक ले आते हैं। डग्गामारी का सीधा असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी

स्टेशन इंचार्ज, कोटद्वार रोडवेज डिपो विरेन्द्र जदली ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के बाहर डग्गामारी पर अंकुुश लगाने की जिम्मेदारी एआरटीओ विभाग व पुलिस विभाग की है। एआरटीओ से कई बार इस मामले में शिकायत की गई है । डग्गामारी होने से डिपो की आय पर असर पड़ता है।
कर अधिकारी प्रथम परिवहन विभाग कोटद्वार अभिलाष गैरोला ने बताया कि कोटद्वार रोडवेज बस अड्डे के बाहर डग्गामारी की शिकायत मिली है।समय समय पर कार्रवाई की जाती है । जल्द ही निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.