शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

10 साल बाद गंगोलगांव में गूंजा पांडवों का जयघोष

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 14, 2026 11:07 अपराह्न
  • ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत होंगी महाभारत की गाथाएं

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर से सटे गंगोलगांव में 10 साल के लंबे अंतराल के बाद शनिवार को पांडव लीला का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई इस पारंपरिक धार्मिक लीला को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। ढोल-दमाऊं की थाप और पांडवों के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा है।

गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की मंगलकामना के लिए आयोजित होने वाली पांडव लीला में महाभारत की गाथाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जीवंत होंगी। ढोल-दमाऊं की थाप पर पांडव पश्वाओं का अवतरण और उनका पारंपरिक नृत्य इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।

दस साल बाद हो रहे आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पांडव लीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गांव की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम भी है। इससे नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और रीति-रिवाजों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

पांडव लीला में अर्जुन की भूमिका यशवंत सिंह राणा, नागार्जुन की सतेंद्र सिंह रावत, युधिष्ठिर की जयसिंह रावत, सहदेव की प्रमोद सनवाल, नकुल की मनोज रावत, भीम की भजन सिंह राणा, नंदीमौण की सतेंद्र सिंह, तिलविल की शंकर सिंह, बर्बरीक की चंद्र सिंह रावत और हनुमान की भूमिका अमित बिष्ट निभा रहे हैं। वहीं जगरोई की भूमिका किशन सिंह बिष्ट तथा भान की भूमिका दिनेश और महेंद्र निभा रहे हैं।

पांडव लीला के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों ने समिति का गठन किया है। इसमें प्रेम सिंह को अध्यक्ष, हरिश रावत को उपाध्यक्ष, अनिल रावत को कोषाध्यक्ष और जयप्रकाश पुरी को संयोजक बनाया गया है। गांव के अन्य ग्रामीण भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। दस साल बाद हो रहे इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए ग्रामीणों में विशेष उत्साह है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • चमोली में कांग्रेस के दो नेताओं ने की सीएम धामी की तारीफ, सियासी हलकों में चर्चाएं तेज
  • कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू की जयंती, बाल दिवस पर किया याद
  • कुंभ-2027 की तैयारियों समेत विकास कार्यों के लिए 78.18 करोड़ रुपये मंजूर
  • 10 साल बाद गंगोलगांव में गूंजा पांडवों का जयघोष
  • सिमली अस्पताल पर उबाल, सीएम के दौरे के दौरान गौचर में प्रदर्शन
  • कोटद्वार : बैंक ऑफिसर विनीता ने प्रदान की चार साइकिल, बच्चों का बाल दिवस बना यादगार
  • जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में सियासी संग्राम, विधायक हरीश धामी ने सीएम धामी पर साधा निशाना
  • सालिम अली- बर्डमैन ऑफ इंडिया, प्राकृतिक इतिहास के अमर साधक
  • एकता कपूर की नई हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक जारी, 2027 में होगी रिलीज
  • जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी लेकर आएगी ‘पुष्पक विमान’, नेटफ्लिक्स ने किया नई सीरीज का ऐलान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.