मंगलवार, मई 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ धाम में 20 घंटों से बर्फबारी, यात्रा तैयारियों पर असर, प्रशासन अलर्ट

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2026 5:26 अपराह्न

केदारनाथ धाम में पिछले 20 घंटों से लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की रफ्तार धीमी कर दी है। कपाट खुलने की तिथि नजदीक होने के बावजूद बदले मौसम ने प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। इस बार धाम में बेमौसम बर्फबारी देखने को मिल रही है। जहां सर्दियों के महीनों में अपेक्षाकृत कम बर्फ गिरी थी, वहीं अब कपाट खुलने से ठीक पहले हो रही भारी बर्फबारी ने हालात को कठिन बना दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की डोली प्रस्थान करेगी, जबकि 22 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

पैदल मार्ग पर बढ़ी मुश्किलें

केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली से धाम तक भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण पूरा इलाका बर्फ से ढक गया है। इससे निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सोनप्रयाग से केदारपुरी तक लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) गुप्तकाशी द्वारा यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन लगातार बर्फबारी और बारिश के चलते श्रमिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दो टीमें जुटीं मार्ग साफ करने में

बर्फ हटाने के लिए 60 श्रमिकों की दो टीमें तैनात की गई हैं। एक टीम केदारनाथ की ओर से और दूसरी छोटी लिनचोली की ओर से मार्ग साफ कर रही है। मंगलवार तक करीब 4 से 5 फीट चौड़ाई में रास्ता साफ किया गया था, लेकिन ताजा बर्फबारी के चलते कई स्थानों पर फिर से बर्फ जम गई है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह के अनुसार, मौसम की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त श्रमिकों की तैनाती पर विचार किया जा रहा है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग पूरी तरह सुचारु किया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।

व्यवसायियों की बढ़ी चिंता

लगातार खराब मौसम का असर केदार घाटी के स्थानीय व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। कई व्यवसायियों ने यात्रा को ध्यान में रखते हुए पहले ही लाखों रुपये खर्च कर सामग्री, ईंधन और टेंट की व्यवस्था कर ली है, लेकिन मौसम की अनिश्चितता के चलते कारोबार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

प्रशासन मुस्तैद, तैयारियां जारी

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि बर्फबारी से चुनौतियां जरूर बढ़ी हैं, लेकिन धाम में सभी तैयारियां लगातार जारी हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम सविन बंसल का कड़ा प्रहार, गुंडा एक्ट में 06 माह के लिए देहरादून से किया जिला बदर
  • महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
  • जनरल बीसी खंडूड़ी का निधन : ईमानदार राजनीति, अनुशासन और विकास की मिसाल
  • नो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पैदल पहुंचकर किया जागरुक
  • “चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प” नाटक में रंगकर्मियों ने बांधा समां, पहाड़ की नारी के पहाड़ जैसे संघर्ष का नाट्य रूपांतरण दर्शकों ने सराहा
  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव राजेन्द्र रतूड़ी को दी शुभकामनाएं
  • धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • केरल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी, वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • उत्तराखण्ड : राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन और ई-केवाईसी
  • उमर खालिद फैसला : UAPA मामलों में भी जमानत नियम, जेल अपवाद-सुप्रीम कोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.