रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बर्फीले इलाकों में 21 सितम्बर से जनगणना – एडीएम

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 21, 2026 12:49 पूर्वाह्न

 गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य के हिमाच्छादित क्षेत्रों में विशेष प्रावधान के तहत जनगणना 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक प्रस्तावित की गई है। बताते चलें कि 2027 में देश में जनगणना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत अभी से प्रशिक्षण की कवायद शुरू कर दी गई है।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के हिमाच्छादित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान के तहत जनगणना 11 से 30 सितम्बर तक प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2011 में संपन्न हुई थी। अब आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण में किया जाना निश्चित हुआ है। इसी क्रम में संबंधित अधिकारी, चार्ज अधिकारी, चार्ज सहायक तथा अन्य कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 21 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है समूची जनगणना शत प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रगणक तथा पर्यवेक्षक अपने स्वयं के मोबाइल फोन के माध्यम से आंकडों का संकलन करेंगे। प्रारंभ से अंत तक संपूर्ण संरचना, पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन के लिए जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस पोर्टल) का उपयोग किया जाएगा। इस बार यह पोर्टल जनगणना का एक तरह से मस्तिष्क होगा।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना होगी। इसके तहत प्रथम चरण का काम 25 अप्रैल से 24 मई तक होगा। यह कार्य घर-घर जाकर क्षेत्रीय सर्वेक्षण के रूप में किया जाएगा। स्वगणना कार्य की अवधि 10 से 24 अप्रैल तक होगी। इसके तहत परिवारों को पहली बार एक बेव पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। प्रगणक की ओर से इस विवरण का सत्यापन कर आंकडों का सत्यापन किया जाएगा।

एडीएम ने बताया कि जनपद की हर तहसील एवं नगर को एक विशिष्ट जनगणना चार्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक चार्ज में एक चार्ज अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। चार्ज अधिकारी बेव मैपिंग एप एवं क्रिएटर एप के माध्यम से जियो टैगिंग कर हाउस लिस्टिंग ब्लाॅकों को निर्माण कर सीमाओं का निर्धारण एवं सत्यापन करेगा। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के कार्य को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाएगा। इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसके तहत पहले क्षेत्रीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रगणकों को पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्ववर्ती जनगणना की तुलना में मौजूदा जनगणना को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.