शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गणतंत्र दिवस पर एडीएम पीएल शाह ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2023 3:11 अपराह्न
 
हरिद्वार । अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह ने बृहस्पतिवार को 74वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट रोशनाबाद में झण्डारोहण किया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। कलक्ट्रेट में झण्डारोहण के पश्चात राष्ट्रगान-’’जन गण मन…’’ तथा राष्ट्रगीत-’’वन्दे मातरम!’’ गाया गया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प-’’हम, भारत के लोग, भारत को एक’( सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य) बनाने के लिये, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता…….और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिये दृढ़ संकल्प होकर अपने को आत्मार्पित करते हैं।’’ दिलाया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अपर जिलाधिकारी कहा कि देश को आजाद कराने में जिन ज्ञात-अज्ञात शहीदों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया उन्हें हम नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का श्रेष्ठ संविधान है। इसी संविधान की वजह से हमारे देश ने काफी प्रगति की है तथा भारत का कोई भी नागरिक देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। हम उन संविधान निर्माताओं को भी नमन करते हैं। अपर जिलाधिकारी पीएल शाह ने अधिकारों और कर्तव्यों का उल्लेख करते हुये कहा कि अधिकारों के प्रति जैसे हम सजग रहते हैं, उसी तरह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि जो जहां पर भी जिस पद पर है, जिस स्थान पर है, वह अपने कर्तव्यों का दायित्व वहीं से निभाये, यही अमर शहीदों व संविधान निर्माताओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर आनन्दमयी सेवा सदन की संगीत अध्यापिका तथा छात्राओं ने राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत तथा देश भक्ति से परिपूर्ण गीत-’’हे गणतंत्र विधाता भारत हम तेरे ध्वज वाहक हैं…..’’ गाये। अपर जिलाधिकारी ने उनके प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा की तथा उन्हें पुरस्कृत किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, एसडीएम पूरण सिंह राणा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, जिलाधिकारी के वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार, रामेन्द्र सहित सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
  • गांधी के विचार आज भी समाज को दे रहे सकारात्मक दिशा – IAS बंशीधर तिवारी
  • गाली-गलौज और धमकी के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार
  • 12 साल बाद भारतीय महिला मुक्केबाजी को एशियाड में मिला स्वर्ण
  • ऋषिकेश के पुल पर रोने लगी विदेशी महिला, बताई वजह
  • जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
  • लंबित ई-चालान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वाहन जब्ती से लेकर RC और PUC सेवाओं पर रोक के निर्देश
  • वीकेंड पर मसूरी पैक, सड़कों पर वाहनों की कतार
  • धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
  • नंदा जात यात्रा में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.