मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम ईला गिरी ने विकासखंड थैलीसैण में सुनी जन समस्याएं, अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, जल संस्थान व जल निगम स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 8, 2021 2:48 अपराह्न
पौड़ी : जनमानस की समस्याओं का क्षेत्रीय स्तर पर निस्तारण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन मानस तक पहुंचाने हेतु मंगलवार को विकासखंड थलीसैंण में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी गई, जिसमें अधिकतर समस्याएं सड़क, विद्युत, पेयजल सहित अन्य शामिल थी। अपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता लेते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनमानस को उसका लाभ समय पर मिल सके। तहसील दिवस में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर अपर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने आयोजित तहसील दिवस में लोगों की समस्याएं सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से पूर्व समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन मामलों में दिक्कत आ रही है, उसकी जानकारी भी अवगत कराएं, जिससे उनका निस्तारण भी समय पर किया जा सकेगा। आयोजित तहसील दिवस में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 13 शिकायतों के जांच करने के आदेश दिए।  अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि  तहसील स्तर पर ही समस्याओं का निस्तारण करें, ताकि लोगों को मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़े। तहसील दिवस में ज्यादातर सड़क, पेयजल, विद्युत की शिकायत आने पर अपर जिलाधिकारी ने  संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करें। साथ ही उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण करें तथा आ रही समस्याओं का मौके पर समाधान करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार थलीसैंण आनंदपाल, बीरोंखाल जयबीर राम बधानी, महाप्रबंधक उद्योग मृत्युंजय सिंह, कानूनगो थलीसैंण भीम सिंह असवाल, प्रशासनिक अधिकारी मुरलीधर, पीएमजीएसवाई से प्रभात रंजन सहित अन्य अधिकारी व शिकायतकर्ता उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.