सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने ली 02 माह से चल रहे धोखाधड़ी एवं उद्यापन अभियोगों की समीक्षात्मक बैठक, विवेचना में लापरवाही बरतने पर सब इंस्पेक्टर कर्मवीर को किया निलंबित व SI वाजिंदर सिंह की प्रारंभिक जांच शुरू

सही व्यक्ति को समय से न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता, अभियान के दौरान हरिद्वार में "निस्तारण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रतिशत" अच्छा रहा - एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन

शेयर करें !
posted on : मई 3, 2023 7:09 अपराह्न
 

हरिद्वार पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन

आई.जी गढ़वाल समेत जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की सर्किलवार अभियान समीक्षा

मुख्यालय स्तर से 02 माह से चल रहे धोखाधड़ी एवं उद्यापन अभियोगों की समीक्षात्मक बैठक

समीक्षा के दौरान सख्त दिखे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

समीक्षात्मक बैठक के दौरान विवेचना में लापरवाही बरतने पर 01 सब इंस्पेक्टर निलंबित व 01 अन्य की प्रारंभिक जांच शुरू

अभियान में तेजी लाने हेतु अधीनस्थों को दिए कड़े दिशा-निर्देश

अभियान के दौरान 273 अभियोगों का हुआ सफल निस्तारण, 78 अभियुक्तों को भेजा गया जेल, 13 ने किया आत्मसमर्पण

हरिद्वार : अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में 24 फरवरी 2023 से मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियान “धोखाधड़ी एवं उद्यापन सम्बन्धी अभियोगों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की सर्किलवार विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान सभी क्षेत्राधिकारिओं ने सर्किलवार उनके क्षेत्र में 01 वर्ष से अधिक लंबित विवेचनाओं के संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को तथ्यात्मक रूप से अवगत कराया। साथ ही अपने-अपने सर्किलों में विवेचना कर रहे उपनिरीक्षकों द्वारा अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही की समीक्षा कर उनका विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
जिस पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा कहा गया कि हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियान के दौरान अच्छा प्रयास किया गया है लेकिन और बेहतर किया जा सकता है। समस्त क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि अपने-अपने सर्किल में लंबित पड़ी विवेचनाओं को स्वयं मॉनिटर करें। अपने ऑफिस के मुंशी के सहारे न रहें जिन विवेचकों की परफॉर्मेंस खराब है उनकी रिपोर्ट भेजें और जो अच्छा काम कर रहे हैं उनको प्रोत्साहित करें। पीड़ित को देर में न्याय मिलने से न्याय का कोई महत्व नहीं रहता। पुलिस का काम है कि पीड़ित व्यक्ति को न्यायालय के माध्यम से न्याय दिलाना जिससे की आमजन का पुलिस पर विश्वास बना रहे। साथ ही पुलिस अधीक्षक अपराध /नगर /देहात को निर्देशित किया कि पुलिस मुख्यालय या परिक्षेत्रीय स्तर पर जो भी अभियान चलाये जाते हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए अभियान में दिए गए बिंदुओं पर निर्धारित समय के अंदर कार्यवाही करते हुए अभियान को सफल बनाएं। अभियान केवल कागजों में नहीं चलना चाहिए अभियान फील्ड में दिखना भी चाहिए। 
जनपद के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान विवेचना में लापरवाही बरतने पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए कोतवाली रुड़की में लगभग 1 वर्ष से प्रचलित धारा 420 के एक अभियोग में उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह को निलंबित किए जाने एवं कोतवाली ज्वालापुर में तैनात उप निरीक्षक वाजिंदर सिंह की प्रारंभिक जांच खोलने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को निर्देशित किया। उक्त अभियान के दौरान धोखाधड़ी एवं रंगदारी के 470 अभियोगों में से 273 अभियोगों का निस्तारण किया गया साथ ही 174 अभियुक्तों को 41 सीआरपीसी का नोटिस व 78 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी, 13 अभियुक्तों द्वारा सरेण्ड़र किया गया। शेष 197 अभियोगों में विवेचना प्रचलित है। उक्त समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह एवं समस्त पुलिस अधीक्षक/समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद हरिद्वार उपस्थित  रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भीषण सड़क हादसा : वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 की मौत
  • UKD की रणनीतिक बैठक, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
  • उत्तराखंड में 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क, 16 से बदलेगा मिजाज, पढ़ें पूरा अपडेट
  • आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम, घने जंगलों और हिमालयी वादियों के बीच स्थित दिव्य और प्राकृतिक स्वर्ग महाबगढ़ महादेव मंदिर
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जोनल मजिस्ट्रेट संग डीएम सविन बंसल की अहम बैठक, कहा –  प्रोटोकॉल के अनुसार रहे व्यवस्था, सेफ्टी सर्टिफिकेट अनिवार्य 
  • “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण, भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकाली गई प्रभात फेरी
  • शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के प्रधानाचार्य को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
  • जोशीमठ में बदहाल हाईवे से लोग परेशान, मुख्य चौराहे पर गड्ढा बना खतरा
  • पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.