बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल ने कोटद्वार की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों के साथ की गोष्ठी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2022 8:44 पूर्वाह्न
कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल का कस्बा कोटद्वार एक घनी आबादी वाला शहर है। वर्तमान में वाहनो में वृद्धि होने के कारण अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने, सड़को पर अवैध अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में व्यापार मंडल एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गोष्ठी में उपस्थित सभी का परिचय प्राप्त कर शिकायतें  सुनी गयी व सुझाव लिये गये। गोखले मार्ग को छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन हेतु खोला गया है जिसमें छोटे चौपहिया वाहन एवं दोपहिया वाहन का संचालन किया जायेगा । गोखले मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर यदि कोई दुकानदार / व्यापारी अपनी दुकान के सामने फड़ / ठेली / रेड़ी लगाता पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
 गोखले मार्ग पर यदि कोई वाहन नो-पार्किंग स्थान पर खड़ा पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV ACT) के तहत कार्यवाही की जायेगी । फड़ / ठेली / रेड़ी वालों को जिन स्थानों पर लगाने हेतु नगर निगम द्वारा लाईसेन्स नियत किया गया है वह उसी स्थान पर अपनी फड़ /ठेली/ रेड़ी लगायेगा, यदि फड़ /ठेली /रेड़ी वाला व्यक्ति लाईसेन्स में नियत स्थान से अन्यत्र स्थान पर लगाता हुआ पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी । गोखले मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई व्यापारी दुकान के बाहर अतिक्रमण करता पाया जाता है तो सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफेद पट्टी के बाहर कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा पाया जाता है तो सम्बन्धित वाहन चालक के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त व्यवस्था 15 सितम्बर 2022 से लागू की जायेगी जो लगातार नियमित रूप से रहेगी ।
उपरोक्त स्थानों पर थाना कोटद्वार / यातायात कोटद्वार से नियमित रूप से पुलिस / होमगार्ड / पीआरडी कर्म0गण की ड्यूटियां लगायी जायेंगी ।  उपरोक्त व्यवस्था को और सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु नगर निगम कोटद्वार एवं प्रशासन का सहयोग लिया जायेगा । गोष्ठी में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस का सहयोग करने हेतु अपनी सहमती दी गयी। गोष्ठी में गणेश लाल कोहली पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार, शिव कुमार सिंह यातायात निरीक्षक कोटद्वार एवं बृजपाल राजपूत सचिव लघु व्यापार एशोसिएसन उत्तराखण्ड, एहसान अहमद फ्रुट्स एशोसिएसन अध्यक्ष,  संजय मित्तल  गोखले मार्ग व्यापार संघ अध्यक्ष/नगर कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.