गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी सम्मानित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2026 12:53 पूर्वाह्न
  • निष्ठा, लग्न, अनुशासन और समर्पण से निभाई जिम्मेदारी, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर बढ़ाया मनोबल

रुड़की। कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान निष्ठा, लग्न, अनुशासन, समर्पण, विनम्रता और दृढ़ता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले कोतवाली रुड़की में तैनात अपर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठी को अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उत्तराखंड द्वारा सम्मानित किया गया। हरिद्वार में आयोजित कांवड़ मेला समापन समारोह में उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

कांवड़ मेले के दौरान अपर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठी की ड्यूटी मुख्य डायवर्जन स्थल गणेशपुर पुल (टैंक चौक) पर लगाई गई थी। यहां उन्होंने कांवड़ियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए फ्लेक्सी बोर्ड एवं दिशा-सूचक बोर्ड लगवाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से टैंक चौक पर डायवर्जन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी नजर आई।

टैंक चौक पर तैयार किया आकर्षक डायवर्जन प्वाइंट

अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी ने अपनी ड्यूटी को महज औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए टैंक चौक को फ्लेक्सी बोर्ड और दिशा-सूचक संकेतों के माध्यम से व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया। इससे कांवड़ियों को डायवर्जन मार्ग की जानकारी आसानी से मिल सकी और यातायात को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों को भी मदद मिली।

टैंक चौक के इस नए स्वरूप की आमजन, स्थानीय दुकानदारों, आसपास के लोगों, उच्चाधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, विशेष पुलिस अधिकारियों और यातायात स्वयंसेवकों ने सराहना की। ड्यूटी के दौरान उनके व्यवहार एवं कार्यशैली की भी लोगों ने प्रशंसा की।

नगला इमरती डायवर्जन पर संभाला मोर्चा

कांवड़ियों की निकासी कम होने के बाद नगला इमरती डायवर्जन पर डाक कांवड़ का दबाव बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने ASI नरेंद्र राठी के अनुभव एवं कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें हाईवे डायवर्जन नगला इमरती पर तैनात किया।

नगला इमरती पहुंचकर अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी ने भारी संख्या में उमड़े कांवड़ियों के जनसैलाब को व्यवस्थित तरीके से डायवर्ट कराने में अहम भूमिका निभाई। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने धैर्य, अनुशासन और सूझबूझ के साथ यातायात एवं कांवड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित किया।

आमजन से लेकर पुलिस अधिकारियों तक ने सराहा

ड्यूटी के दौरान अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी की कार्यशैली और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण की आमजन, स्थानीय दुकानदारों, विशेष पुलिस अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा पुलिस अधिकारियों ने सराहना की। कठिन परिस्थितियों में भी विनम्रता और दृढ़ता के साथ ड्यूटी निभाने को उनके कार्य की विशेष उपलब्धि माना गया।

कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए हरिद्वार में आयोजित समापन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उत्तराखंड द्वारा अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से पुलिस विभाग में भी उनके कार्य के प्रति उत्साह और मनोबल बढ़ा है।

समर्पित पुलिसिंग का बना उदाहरण

अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी का सम्मान कांवड़ मेला जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा निभाई जाने वाली चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों को भी रेखांकित करता है। यातायात प्रबंधन से लेकर कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही तक, उन्होंने अपनी ड्यूटी में निष्ठा, लग्न, अनुशासन, समर्पण, विनम्रता और दृढ़ता का परिचय दिया, जिसे विभागीय स्तर पर भी सराहना मिली।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, कहा – हर घर तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
  • बादलों की ओट से फिर दिखा हिमालय, पौड़ी से नजर आईं बर्फीली चोटियां
  • आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा जिला पुस्तकालय, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर अध्ययन का माहौल, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दिए अधिकारियों को दिए निर्देश
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • सांस्कृतिक संध्या के रूप में मनाया गया दूरदर्शन केंद्र देहरादून का 26 वाँ स्थापना दिवस 
  • कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.