रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन का अपर मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2026 6:38 अपराह्न

कोटद्वार: मुरादाबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) पारितोष गौतम ने आज कोटद्वार पहुंचकर निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पारितोष गौतम ने स्टेशन भवन, यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित स्टेशन परिसर में किए जा रहे अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान पारितोष गौतम ने फोन के माध्यम से कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण से संवाद किया। दूरभाष पर हुई बातचीत में विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को मिलने वाले सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्टेशन पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पारितोष गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन के निर्माण एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

अधिकारियों के अनुसार निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन का कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण होने की उम्मीद है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात स्टेशन के उद्घाटन की तैयारियां की जाएंगी। नए रेलवे स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक एवं बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही कोटद्वार के पर्यटन एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी मनीराम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, महेश नेगी एवं राजेंद्र जेजेडी उपस्थित रहे। इसके साथ ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक महेश यादव, वरिष्ठ मंडल अभियंता (चतुर्थ) करनप्रीत सिंह, उप मुख्य अभियंता रिषभ, स्टेशन अधीक्षक कोटद्वार मनोज रावत तथा मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक नजीबाबाद राजेन्द्र कुमार मीना सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.