शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने पौडी़ में परखी चुनाव की तैयारियां, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2024 4:06 अपराह्न
  • एसीईओ ने ईवीएम स्ट्रॉंग रुम जीआईसी पौड़ी, चुनाव समग्री वितरण एवं मतदान पार्टी डिपार्चर स्थल कण्डोलिया मैदान और आस-पास के मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा
  • कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए मतदान को सुव्यवस्थित निर्बाध और पारदर्शी तरीके से सम्पादन हेतु नोडल अधिकारियों को दिये निर्देश
पौड़ी : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा जनपद पौडी़ आगमन के दौरान जिला निर्वाचन टीम द्वारा जनपद स्तर पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन से संबंधित की गयी तैयारियों को परखते हुए चुनाव को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपादन के निर्देश दिये है। उन्होने सर्वप्रभम जीआईसी मे ईवीएम स्ट्रॉंग रुम का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित नोडल अधिकारियों से अरेंजमेंट की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने केन्द्र पर व्यवस्थित तरीके से कार्यो को संपादन करने के लिए मूलभूत बातों को संज्ञान में लाते हुए कहा कि केन्द्र पर कार्मिकों के टहरने, रिसिविंग सेंटर, ईवीएम जमा करने से लेकर प्रोटोकॉल के अनुरुप त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। कार्मिकों के लिए खान-पान, वॉशरुम, बैरियर पर व्यवस्थित आवागमन हेतु ठीक से प्लान बनाकर उसको लागू किया जाय। इसके पश्चात उन्होने राजकीय मॉडल जूनियर हाई स्कूल और श्रीनगर रोड पर कृषि एवं भूमि संरक्षण केन्द्र पौड़ी मतदेय स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित बीएलओ से मतदाता पर्ची वितरण और मतदाताओं से संबंधित विवरण की जानकारी लेते हुए सभी को मतदान स्लीप उपलब्ध कराने को कहा।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान कण्डोलिया मैदान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहां पर मतदान डिपार्चर पार्टियों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मतदान पार्टियों को मतदान की सामग्री सुलभता से प्राप्त हो सके और सामग्री का ठीक से मिलान करने के लिए उसको प्रर्याप्त स्पेस मिले इसका ध्यान रखा जाय साथ हीं स्थल पर पार्किंग, वॉशरुम, पेयजल और खान-पान का भी बेहतर प्रबंधन हो।  इसके उपरान्त उन्होने कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव के नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए उनसे उनकी तैयारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि सभी नोडल अधिकारी गाइडलाइन के अनुरुप चुनाव की समय से तैयारी पूर्ण कर लें तथा चुनाव को व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से संपादित करवाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा जनपद में चुनाव संपादन के लिए की गयी व्यवस्थाओं और तैयारियों से अवगत कराते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरुप जनपद में चुनाव संपादन की तैयारियां की गयी है तथा प्रोटोकॉल के अनुरुप चुनाव से संबंधित कार्य संपादित किये जा रहे हैं।  इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ जीआईसी पौड़ी, कण्डोलिय मैदान तथा मतदेय स्थलों पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, उप-जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी सहित संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित थे तथा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.