गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एबीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर – भाजपा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2026 1:06 पूर्वाह्न

देहरादून : भाजपा ने उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय, डीएवी पीजी सहित प्रदेश भर मे छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे एवीवीपी को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत से संदेश साफ है कि युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके हित मे लिए गए निर्णयों पर अगाध भरोसा जताया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा इस विजय को प्रदेश के युवा वर्ग का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने डीएवी एबीवीपी प्रत्याशी नवदीप राणा सहित प्रदेश के अन्य सभी स्थानों पर विद्यार्थी परिषद की जीत पर भी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डीएवी छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम यह साबित करता है कि प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक परिवर्तन के साथ खड़ा है। यह जीत युवा मन मस्तिष्क में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता की है जो उत्तराखंड के युवाओं के मध्य सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी ने केंद्र और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार किए जा रहे हमारे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा ‘विकसित उत्तराखंड’ के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है। इसके अलावा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग के गठन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं।

भट्ट ने कहा कि यह विपक्ष और नकारात्मक एजेंडे का परिणाम भी है। यह ऐतिहासिक परिणाम उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो युवा पीढ़ी को उम्र और वर्ग में बांटकर अपना नकारात्मक एजेंडा चमकाना चाहते हैं। जो लोग युवाओं को भड़काकर देश और प्रदेश की विकास गति को अवरुद्ध करने का षड्यंत्र रचते हैं, उन्हें राज्य के प्रबुद्ध छात्र-युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है।

भट्ट ने प्रदेश के सभी कालेजों के नव-निर्वाचित प्रत्याशियों तथा विद्यार्थी परिषद के एक-एक कार्यकर्ता को बधाई दी है। वहीं विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र संघ छात्र हित और संस्थान के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2 अक्टूबर को पौड़ी में रहेगा ड्राई डे, शराब-बीयर की बिक्री पर पूर्ण रोक
  • सेंगोल से सुशासन तक, नई किताब में बदली इतिहास और शासन की तस्वीर
  • कोटद्वार पुलिस ने एक्टिवा चोरी के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार, स्कूटी बरामद
  • उत्तराखण्ड की सानिया और पार्थ ने ‘वर्ल्ड स्किल्स’ में भारत के लिए जीते पदक
  • योग अनुदेशकों ने मानदेय बढ़ाने समेत चार मांगें उठाईं
  • SIR पूरा होने वाले राज्यों में Form-6 से हटेगा अतिरिक्त घोषणा-पत्र, चुनाव आयोग का फैसला
  • अक्टूबर में केदारनाथ आएंगे PM मोदी
  • INDIA ब्लॉक का बड़ा ऐलान : 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’, 6 को चुनाव आयोग तक पैदल मार्च
  • आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम – डॉ. धन सिंह रावत
  • सा रे गा मा पा के मंच पर छाए उत्तराखण्ड के नीरज उप्रेती, जम कर हो रही है तारीफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.