गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अब चमोली में दौड़ेगी गैस पाइपलाइन, शहरों में बनेंगे सीएनजी स्टेशन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2026 10:34 अपराह्न

-एलएनजी-सीएनजी स्टेशन और पीएनजी कनेक्शन की तैयारी

-डीएम ने अधिकारियों को दिए मानकों के अनुरूप भूमि चयन के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली में अब सिटी गैस नेटवर्क बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। जिले में एलएनजी और सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के साथ घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को गैस नेटवर्क से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के लिए जमीन चयन की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश दिए।

जिला सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सिटी गैस नेटवर्क के विस्तार, एलएनजी-सीएनजी स्टेशनों की स्थापना और पीएनजी कनेक्शन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कर्णप्रयाग में प्रस्तावित एलएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। भूमि चयन में पहुंच मार्ग, सुरक्षा, स्थल की उपयुक्तता और भविष्य की जरूरतों के साथ निर्धारित तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा।

जिले के प्रमुख शहरी क्षेत्रों में सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए भी संभावित भूमि तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने अधिकारियों से संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तकनीकी और सुरक्षा मानकों की पूरी जांच कराने को कहा, ताकि स्टेशन निर्माण के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

पीएनजी कनेक्शन के लिए डीसीयू यूनिट की स्थापना की कार्रवाई भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सिटी गैस नेटवर्क के विस्तार से लोगों को स्वच्छ और सुविधाजनक गैस आपूर्ति का विकल्प मिलेगा। साथ ही वैकल्पिक और पर्यावरण अनुकूल ईंधन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस स्टेशन या संबंधित इकाई के लिए भूमि चयन में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाए। संबंधित विभागों से आवश्यक परीक्षण और सत्यापन कराने के बाद ही स्थल को अंतिम रूप दिया जाए।

बैठक में उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे, नीरज जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
  • आर्थिक तंगी भी नहीं रोक सकी किशन की संगीत साधना, सुनाई संघर्ष की कहानी
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम धामी ने युवाओं से किया संवाद, उत्तराखंड के भविष्य पर हुई चर्चा
  • बंड भूमियाल और मां नंदा का मिलन देख छलछलाई भक्तों की आंखें
  • मोरी पुलिस और एसओजी ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को देहरादून से किया गिरफ्तार 
  • अब चमोली में दौड़ेगी गैस पाइपलाइन, शहरों में बनेंगे सीएनजी स्टेशन
  • 4812 बच्चों के खातों में पहुंची 2.87 करोड़ की वात्सल्य सहायता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.