शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महिला सुरक्षा व अंकिता प्रकरण पर आप ने सरकार को घेरा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 3, 2026 4:45 अपराह्न

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) ने महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि धामी सरकार महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और न्याय दिलाने में विफल रही है।

उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में आप  सरकार द्वारा पंजाब की हर महिला को 1000  व हर दलित महिला को 1500  प्रतिमाह सम्मान राशि दी जा रही है। जिससे पंजाब की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। उत्तराखंड  विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सम्मान राशि देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये महिला सम्मान राशि शुरू करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावे धरातल पर दिखाई नहीं देते। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई।

आप प्रदेश अध्यक्ष ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने नीट परीक्षा से जुड़े मामले का भी उल्लेख करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

इस दौरान आम आदमी पार्टी ने सरकार के समक्ष चार प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें महिलाओं के लिए सम्मान राशि लागू करना, अंकिता भंडारी प्रकरण की त्वरित सुनवाई, नीट प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई तथा प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा के लिए कमांड सेंटर स्थापित करने की मांग शामिल है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
  • दर्दनाक रेल हादसा : पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत
  • रुद्रप्रयाग : फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत
  • तरसाली-फाटा मार्ग पर हादसा, दो की मौत
  • श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया प्रकृृति संरक्षण का संदेश, पर्यावरण संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने का किया आहवाहन
  • मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
  • श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
  • स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया बंधक! मुठभेड़ में दो SOG सिपाहियों को लगी गोली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.