शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल, जनपद रुद्रप्रयाग के दो निकायों में निर्वाचन की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों के हाथ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2024 3:48 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी के अध्यक्ष व सदस्य पदों पर निर्वाचन कराए जाने हेतु रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग हेतु उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल रिटर्निंग अधिकारी जबकि तहसीलदार राम किशोर ध्यानी, सहायक अभियंता लोनिवि अरविंद सतवारिया व संजीव कुमार सैनी सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामित किए गए हैं।
इसके अलावा नगर पंचायत तिलवाड़ा हेतु अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रिंकी कुकरेती, सहायक विकास अधिकारी शिक्षा बिंदोला व प्रगति चैहान को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ नगर पंचायत अगस्त्यमुनि हेतु जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, नगर पंचायत ऊखीमठ हेतु उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला तथा गुप्तकाशी हेतु अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान को रिटर्निंग अधिकारी नामित किया गया है।
इनके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता लोनिवि मनोज भट्ट, अधिशासी जल संस्थान अनीष पिल्लई को आरक्षित रिटर्निंग अधिकारी जबकि जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, सहायक अभियंता जल संस्थान रेवत सिंह रावत व लोनिवि अनुज भारद्वाज को आरक्षित सहायक रिटर्निंग अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.नि.) सौरभ गहरवार ने उक्त सभी नामित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल, जनपद रुद्रप्रयाग के दो निकायों में निर्वाचन की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों के हाथ

आगामी निकाय चुनावों में न केवल महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों का आरक्षण होगा अपितु जनपद रुद्रप्रयाग में दो नागर निकायों अगस्त्यमुनि और तिलवाड़ा के निर्वाचन संपन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथों में ही होगी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी नागर निकाय चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी और सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी महिलाएं हों। जनपद रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि और तिलवाड़ा में इन अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है:
अनीता पंवार जिला विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के लिए रिटर्निंग अधिकारी होंगी, जबकि सुनीता अरोड़ा जिला समाज कल्याण अधिकारी, मोनिका चुनेरा, सहायक निबंधक, सहकारी समितियां सपना तिवाड़ी, सहायक विकास अधिकारी उद्यान, ऊखीमठ सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगी।
 इसी तरह नगर पंचायत तिलवाड़ा के लिए मीनल गुलाटी, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग रिटर्निंग अधिकारी जबकि रिंकी कुकरेती सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र  शिखा बिंदोला सहायक विकास अधिकारी सहकारिता तथा प्रगति चैहान सहायक विकास अधिकारी सहकारिता को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। ज्ञातव्य है कि जनपद रुद्रप्रयाग में कुल 05 नागर निकाय हैं जिनमें से दो नागर निकायों में पहली बार रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में शत-प्रतिशत महिलाओं को नियुक्त किया गया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.