रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तम्बाकू के खिलाफ अभियान में गूंजी हुंकार, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 13, 2026 1:11 अपराह्न
  • तंबाकू से दूर रहने का संकल्प, स्वस्थ समाज की ओर बढ़े सैकड़ों युवा
  • एसजीआरआरयू में तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • पोस्टर प्रतियोगिता में गुंजन और जेरूशा ने मारी बाजी

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एन.टी.सी.पी.) के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, देहरादून के सहयोग से तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एसबीएएस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर टोबेके फ्री यूथ-लीटर फाॅर टूमोरो विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गुंजन मेहंदीरेत्ता (बीएससी आईटी), शिक्षा (बीटेक प्रथम सेमेस्टर) और जेरूशा प्रधान (बीसीए प्रथम सेमेस्टर) विजेता रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव तथा तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा रहे। उनके साथ जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा प्रधान, अर्चना उनियाल, रेखा उनियाल एवं अनुराग मौजूद रहे।

डॉ. मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तंबाकू सेवन के गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाना स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं से स्वयं तंबाकू से दूर रहने के साथ-साथ समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा प्रधान ने तंबाकू से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, नशे की लत, उसके दुष्परिणामों और बचाव के उपायों पर जानकारी दी। इसके बाद आयोजित संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन, लत और उससे होने वाले नुकसान से जुड़े सवाल पूछे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से एंटी-टोबैको प्रतिज्ञा ली। विद्यार्थियों ने तंबाकू से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने युवाओं में तंबाकू के स्वास्थ्य एवं सामाजिक दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ “तंबाकू मुक्त युवादृकल के नेतृत्वकर्ता” की सोच को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • BRICS समिट में अमेरिका पर भड़के रूस और ईरान, मेजबान भारत के लिए चुनौतियां?
  • HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा
  • आशीष शेलार संभालेंगे भारतीय ई-स्पोर्ट्स की कमान, ई-स्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए
  • डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित
  • उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : हरीश रावत ने इस्तीफे की खबर का किया खंडन
  • किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और अपराध से बचाव की दी जानकारी, मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभाव बताए, महिला हेल्पलाइन 181 के प्रति भी किया जागरूक
  • बुग्यालों पर बढ़ता दबाव, संरक्षण का संकल्प
  • खिर्सू में पांच करोड़ से बन रहा आधुनिक स्टेडियम, अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण, युवाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं, सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को भी मिलेगा लाभ
  • रामणी में नंदा डोलियों के मिलन पर छलकीं आंखें, उमड़ा आस्था का सैलाब
  • श्रद्धालुओं को लूटने वाले गिरोह का गैंग लीडर देवप्रयाग से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.