मंगलवार, नवम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

30 साल बाद दीपावली पर बन रहा विशेष ज्योतिषीय संयोग, शाम 5:54 से 7:50 बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2026 1:00 पूर्वाह्न

देहरादून। रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली इस बार विशेष ज्योतिषीय संयोगों के बीच मनाया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, करीब 30 वर्षों बाद दीपावली पर धन लक्ष्मी योग और अनफा योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस संयोग को सुख-समृद्धि, धन-धान्य और व्यापारिक उन्नति के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व में लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए प्रदोष काल को विशेष महत्व दिया गया है।

नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी के अनुसार, 8 नवंबर को शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। इस दौरान वृषभ लग्न का संयोग भी बन रहा है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा। इस तरह श्रद्धालुओं को पूजन के लिए एक घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा।

व्यापारियों के लिए दोपहर में शुभ मुहूर्त

दीपावली पर घरों के साथ ही प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और कारखानों में भी लक्ष्मी-गणेश पूजन की परंपरा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा और बही-खातों के पूजन के लिए दोपहर 1:27 बजे से 2:54 बजे तक कुंभ लग्न रहेगा। इस दौरान व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना कर सकते हैं।

निशीथ और महानिशीथ काल का भी विशेष महत्व

दीपावली की रात्रि में निशीथ और महानिशीथ काल को साधना और विशेष पूजन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सिंह लग्न रात 12:25 बजे से 2:42 बजे तक रहेगा। वहीं, महानिशीथ काल रात 11:39 बजे से 12:31 बजे तक निर्धारित है। इसके अलावा निशा पूजा, काली पूजा और विशेष साधनाओं के लिए रात 1:37 बजे से 3:15 बजे तक का समय शुभ बताया गया है।

स्थिर लग्न में पूजन से सुख-समृद्धि की मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली पर स्थिर लग्न में मां महालक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव का पूजन करना विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-शांति, धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है। यही वजह है कि श्रद्धालु प्रदोष काल में दीप प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं।

दीपावली 2026 के प्रमुख पूजा मुहूर्त

  • प्रदोष काल : शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक
  • लक्ष्मी-गणेश पूजन : शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक
  • व्यापारिक पूजन (कुंभ लग्न) : दोपहर 1:27 से 2:54 बजे तक
  • सिंह लग्न : रात 12:25 से 2:42 बजे तक
  • महानिशीथ काल : रात 11:39 से 12:31 बजे तक
  • निशा पूजा एवं काली पूजा : रात 1:37 से 3:15 बजे तक

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिखा देशभक्ति और जज़्बे का दमदार संगम
  • राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को किया नमन
  • बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर भड़की आग, स्काई शॉट पटाखे से आग लगने की आशंका
  • उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क
  • 30 साल बाद दीपावली पर बन रहा विशेष ज्योतिषीय संयोग, शाम 5:54 से 7:50 बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में प्रमोद नौटियाल को हाईकोर्ट से जमानत
  • बदरीनाथ धाम चंदा हेराफेरी मामला : प्रमोद नौटियाल को जमानत मिली
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने 15 विभूतियों को प्रदान किया उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
  • कोटद्वार में 4 से 6 दिसंबर तक होगा श्री सिद्धबली बाबा का वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव
  • उत्तराखण्ड : जेनी प्रकरण से हरक सिंह रावत की बड़ी परेशानी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.