शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं व्याख्यान कार्यक्रम हुआ आयोजित

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2022 8:32 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में बुधवार को समाजशास्त्र विभाग में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विषय पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि महाविद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियां छात्र छात्राओं में ज्ञान का स्तर बढ़ाती है। प्राचार्या प्रो जानकी पंवार ने बताया कि इन विषयों पर चर्चा होते रहना चाहिए। बताया कि सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं के लिए ऐसे विषय महाविद्यालय स्तर पर तैयार करना सराहनीय कदम है। प्राचार्या ने समाजशास्त्र की विभाग प्रभारी डॉ तनु मित्तल को इस संगोष्ठी के सफल आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।
समाजशास्त्र की विभाग प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। बताया कि संगोष्ठी के माध्यम से छात्र छात्राओं को समान नागरिक संहिता के विषय में विस्तार से बताया गया। पूरे देश के लिए एक समान कानून के साथ ही सभी के लिए विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने आदि कानूनों में एकरूपता प्रदान करना इस संहिता का प्रमुख उद्देश्य है। बताया कि जानकारी के अभाव में समान नागरिक संहिता के प्रति अनभिज्ञता हैं। उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता के संबंध में तमाम पहलुओं पर विचार एवं सुझाव देने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। उच्चतम न्यायालय की  सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में एक 5 सदस्य समिति का गठन किया गया है।  जिसमें प्रमोद कोहली सेवानिवृत्त न्यायाधीश, मनु गौड़ सामाजिक कार्यकर्ता, शत्रुघ्न सिंह सेवानिवृत्त आईएएस, प्रो सुरेखा डंगवाल दून विश्वविद्यालय के कुलपति को सम्मिलित किया गया है। बताया कि अभी तो समिति का गठन किया गया है समिति समान नागरिक संहिता के सभी पहलुओं पर विचार करेगी। उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम, हिंदू संपत्ति उतराधिकार अधिनियम एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने भी छात्र छात्राओं को समान नागरिक संहिता के विषय में विस्तार से बताया। बताया कि ज्ञान का स्तर बढ़ाना वर्तमान समय की मांग है। संगोष्ठी में डॉ सुरेखा घिल्डियाल, डॉ कविता रानी , पूजा, तनुजा, निशा, कविता, किरण, मीनाक्षी, निकिता, मोनिका नेगी, सुष्मिता, प्रिया, जेबा, शबाना, पिंकी, शिवानी, अंजू, शिवानी चंदोला, मो० सलमान, शादाब हसीरी एवं अन्य छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.