बुधवार, फ़रवरी 8, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
8th फ़रवरी 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

प्रदेश के लिए गौरव का पल, देश के सर्वोत्तम तीन थानों में आया बनबसा थाना, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

प्रदेश के लिए गौरव का पल, देश के सर्वोत्तम तीन थानों में आया बनबसा थाना, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित
शेयर करें !
posted on : फरवरी 21, 2023 12:23 अपराह्न
 
नई दिल्ली : उतराखण्ड के जनपद चम्पावत के बनबसा थाने ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में जगह बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने 20 जनवरी, 2023 शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में शुरू हुए DGsP/IGsP सम्मेलन- 2022 के दौरान चम्पावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन पुलिस स्टेशन के रूप में सम्मानित किया। थानाध्यक्ष बनबसा उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिहं को केंद्रीय गृह मंत्री से प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। प्रदेश की पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी DGsP/IGsP सम्मेलन- 2022 में प्रतिभाग कर रहे हैं। पुलिस थानों की वर्ष 2022 की वार्षिक रैंकिंग में बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन थानों में स्थान मिला।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त उत्तराखण्ड पुलिस परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सभी पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक, चम्पावत सहित बनबसा थाने के समस्त कर्मियों को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश में 16 हजार पुलिस स्टेशन हैं और उनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में जगह बनाना गौरव की बात है। यह पहली बार है कि उत्तराखण्ड के किसी पुलिस स्टेशन ने टॉप 3 में जगह बनाई है। इससे पहले देश के टॉप 10 थानों की श्रेणी में वर्ष 2017 में थाना बनभूलपुरा और ऋषिकेश को लिस्ट में 6 व 8 वें स्थान पर और वर्ष 2018 में थाना मुनस्यारी को 9 वें स्थान पर जगह मिली थी।
पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग गृह मंत्रालय द्वारा एक वार्षिक अभ्यास है। देश के टॉप थानों की श्रेणी में स्थान पाने के लिए कुछ मानक तय किए जाते हैं। पुलिस स्टेशनों को 165 विभिन्न मापदंडों जैसे अपराध नियंत्रण, अपराध दर, जांच व मामलों के निपटान, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा के वितरण के आधार पर आंका जाता है। कुल बिंदुओं में से लगभग 20 प्रतिशत नागरिकों से पुलिस स्टेशन के बारे में मिले फीडबैक पर भी आधारित हैं।

हाल के पोस्ट

  • गढ़वाल में विलुप्ति की कगार पर उरख्याळी गंज्याळी
  • गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन की यात्रा व्यवस्था बैठक आयोजित, 31 मार्च तक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी-काठगोदाम को दी बड़ी सौगात
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण पहुंची रामनगर, समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • दीनदयाल मिनी सचिवालय के स्वरुप को विकसित करने में लायें तेजी – पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज
  • काश्तकारों का समय पर दिया जाए मुआवजा – लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज 
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश
  • अयोध्या : राम मंदिर के लिए रखी गई गर्भगृह की पहली आधारशिला, शालिग्राम शिलाओं से मूर्ति तराशने का काम भी शुरू
  • ट्रेन में अब वाट्सएप से मंगवाएं मनपसंद खाना, यह हैं नम्बर
  • आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार की अध्यक्षता में टिहरी डैम पुर्नवास से संबंधित शासन द्वारा गठित समिति की बैठक आयोजित, तहसील नरेन्द्रनगर का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.