बुधवार, नवम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में लगेगा रोजगार का महाकुंभ, युवाओं को नौकरी और अप्रेंटिसशिप के मिलेंगे अवसर

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 4, 2026 2:32 अपराह्न
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और पलायन की चुनौती से निपटने के उद्देश्य से नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में कोटद्वार में वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
 
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए औद्योगिक इकाइयों एवं नियोजकों से समन्वय स्थापित कर रिक्तियों का विवरण समय से जुटाया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप दिया जा सके।
 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली औद्योगिक इकाइयों एवं नियोजकों को रोजगार के क्षेत्र और आवश्यक कौशल के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाए। प्रत्येक पद के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता, अनुभव, कौशल और कार्य की प्रकृति का विवरण पहले से तैयार कर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही नियोजकों की रिक्तियों एवं रोजगार संबंधी विवरणिका तैयार करने और पंजीकृत अभ्यर्थियों का पूरा विवरण संकलित करने को कहा। इससे युवाओं को अपनी पात्रता के अनुरूप अवसरों की जानकारी पहले से मिल सकेगी और अभ्यर्थियों तथा नियोजकों के बीच बेहतर समन्वय के साथ भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो सकेगी।
 
जिलाधिकारी ने आईटीआई, पॉलीटेक्निक, तकनीकी संस्थानों, डिग्री कॉलेजों एवं इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों तक रोजगार मेले की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, सेवायोजन कार्यालयों और विकासखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि युवाओं को उपलब्ध पदों और उनकी पात्रता की जानकारी समय से मिल सके तथा वे अपनी योग्यता के अनुरूप ही मेले में प्रतिभाग करें। युवाओं के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल, दूरभाष एवं अन्य माध्यमों का उपयोग करने के भी निर्देश दिए गए।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में प्रस्तावित है। आयोजन की अंतिम तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी को संबंधित उपजिलाधिकारी के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण, प्रवेश, साक्षात्कार एवं अन्य व्यवस्थाएं इस प्रकार सुनिश्चित की जाएं कि युवाओं और नियोजकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
बैठक में औद्योगिक संघ के प्रतिनिधियों ने मेले में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने और औद्योगिक इकाइयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। साथ ही, मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही करियर काउंसलिंग, साक्षात्कार की तैयारी, स्वयं सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों, स्वरोजगार एवं वित्तीय सहायता योजनाओं तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित जानकारी के लिए अलग-अलग हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।
 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह रावत (सेनि.), महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोमनाथ गर्ग, औद्योगिक संघ एवं सिडकुल के प्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
  • कोटद्वार : गुलदार के जबड़े से बेटी को छीन लाई बहादुर मां
  • 10 नवंबर तक चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेली सेवा बंद, बदरीनाथ में फंसे 50 से अधिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी
  • पौड़ी में गुलदार ने फिर एक बालिका को बनाया शिकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को डेढ़ घंटे तक जाने नहीं दिया
  • उत्तराखण्ड : सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर
  • श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन नौ दिन रहेगी बंद, 10 नवंबर से नई एजेंसी संभालेगी जिम्मेदारी
  • कोटद्वार : नशे में वाहन चलाने वाले 4 चालकों पर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.