शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में विधानसभा वोटरलिस्ट का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2023 6:06 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में  शुक्रवार को कलक्ट्रेट में विधान सभा निर्वाचक नामावली का 01 जनवरी,2024 की अर्हता तिथि  पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से विधान सभा निर्वाचक नामावली में नये मतदाताओं के नाम शामिल करने के सम्बन्ध में 01 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के अनुसार अब तक की प्रगति तथा भविष्य की रणनीति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। 
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में विधान सभा निर्वाचक नामावली में नये मतदाताओं के नाम शामिल करने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त इण्टर तथा डिग्री कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कॉलेजों के ऐसे छात्र/छात्राओं की सूची, जिन्होंने 01 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि-(जिनका जन्म 02 अक्टूबर,2005 से 01 जनवरी,2006 )के बीच हुआ है, सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम को हाईस्कूल की मार्कशीट तथा आधार कार्ड सहित यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि  तद्नुसार एक निश्चित तिथि निर्धारित करते हुये सम्बन्धित क्षेत्र के बी0एल0ओ0 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से सम्पर्क करेंगे तथा फार्म-6 भरवाने की कार्रवाई पूर्ण करेंगे। उन्होंने इस मौके पर आम नागरिकों से भी अपील की कि वे भी जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, फार्म-6 भरकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम अंकित कर सकते हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि इसके अतिरिक्त जन्म तिथि के आधार पर अलग-अलग अर्हता तिथि-01 अप्रैल,2024-(जिनका जन्म 02 जनवरी,2006 से 01 अप्रैल,2006) के बीच हुआ है, 01 जुलाई,2024-(जिनका जन्म 02 अप्रैल,2006 से 01 जुलाई,2006) के बीच हुआ है तथा 01 अक्टूबर,2024 -(जिनका जन्म 02 जुलाई,2006 से 01 अक्टूबर,2006 ) के बीच हुआ है, ऐसेे अर्ह युवा नागरिकों से फार्म-06 पर अग्रिम आवेदन प्राप्त किये जा सकते हैं, जिनका निस्तारण उस तिमाही की अर्हता तिथि के पश्चात सुनिश्चित करते हुये सभी अर्ह नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत किये जायेंगे।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में समस्त ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ एव बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिये कि वे पुनरीक्षण की वर्तमान अवधि में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 18-19 आयु वर्ग के अर्ह युवाओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने के लिये प्रभावी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, एसडीएम सदर अजय बीर सिंह, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूणेश पैन्यूली, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी उदय बीर सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
  • उत्तराखंड के हिमालय में दबा है बड़े भूकंप का खतरा, रिपोर्ट में खुलासा…हर साल जमा हो रहा टेक्टोनिक तनाव
  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, छह जगहों पर सीलिंग
  • आग की लपटों के बीच डटीं रश्मि-सुदाक्षी, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  • प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान – सीएम धामी
  • रीतिका रावत का उत्तराखण्ड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.