गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : एडीएम अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 20, 2022 5:28 अपराह्न

चमोली : अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं समन्वय समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई, जिसमें जनपद चमोली के सभी खाताधारकों को एक वर्ष के भीतर शतप्रतिशत डिजिटल लेनदेन हेतु सक्षम बनाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को अपने सभी पात्र खाताधारकों को कम से कम एक डिजिटल उत्पाद उपलब्ध कराते हुए सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, डेयरी, अस्पतालों, विद्यालयों, विभागों में डिजिटल माध्यम से लेनदेन हेतु सक्षम बनाने के निर्देश दिए है। कहा कि सभी सक्रिय बचत बैंक खाताधारकों को डेबिट, रूपे कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिग, यूपीआई, एवं यूएसएसडी में से कम से कम एक सुविधा प्रदान करें। चालू खाताधारकों को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, पीओएस, क्यूआर की सुविधा दी जाए। शॉप कीपर, सेवा प्रदाता विभाग को क्यूआर कोड जारी करें। वित्तीय साक्षरता शिविर लगाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि जिन बैंकर्स का सीडी रेश्यों (ऋण जमा अनुपात) मानक से कम है, वो सीडी रेश्यों में सुधार लाना सुनिश्चित करें। सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वरोजगार प्रदत्त योजनाओं के लिए अधिक से अधिक ऋण वितरण करें। विभागों के माध्यम से संचालित ऋण योजनाओं के लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल करें। जिन किसानों का क्रेडिट कार्ड नही बना है, उनके केसीसी बनाए जाए। इस दौरान पीएम स्वानिधि, पीएमईजीपी, पीएम मुद्रा योजना, स्पेशल कम्पोनेंट प्लान, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होम-स्टे, वीरचन्द्र सिंह गढवाली पर्यटन स्वरोजगार आदि योजना के तहत बैंकों में लंबित आवेदनों की गहनता से समीक्षा की गई।

लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा ने अवगत कराया कि जून,2022 तिमाही में जिले को ऋण जमा अनुपात 29.13 प्रतिशत रहा। जो कि विगत मार्च तिमाही से 0.88 प्रतिशत कम है। जनपद में संचालित 18 बैंकों में से 12 बैंकों का सीडी रेश्यों निर्धारित 40 प्रतिशत के मानक से कम है। जनपद में 18 बैंकों की 96 शाखाएं, 65 एटीएम, 125 बीसी व 227 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक वित्तीय सेवाएं संचालित है। जून तिमाही में 16 वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय बैकर्स समिति द्वारा जनपद चमोली को एक वर्ष के भीतर शतप्रतिशत डिजिटल रूप में सक्षम बनाने हेतु चयन किया गया है। बैठक में मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी राजेश वाहतिया, लीड बैंक अधिकारी पीएस राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा, सीवीओ डा. प्रलयंकर नाथ, सीएओ वीपी मौर्या आदि सहित सभी बैकों के शाखा प्रबंधक एवं रेखीय विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.