मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के लिए गठित जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 16, 2023 11:42 अपराह्न
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु गठित जिला अवैध खनन निरोधक दल की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह  गर्ब्याल ने अधिकारियों से अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने एसडीएम लक्सर से अवैध खनन की रोकथाम के लिये अब तक क्या-क्या कार्रवाई की, के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अब तक इस सम्बन्ध में छापेमारी की पांच कार्रवाई की जा चुकी है। इसी तरह उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली तो पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सम्बन्ध में इधर  46 वाहन सीज किये गये, परिवहन विभाग ने ब्यौरा देते हुये बताया कि उनके द्वारा 48 वाहन सीज किये गये तथा वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने छह वाहनों को सीज किया। बैठक में इस सम्बन्ध में भी विचार हुआ कि खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को जो खनन सामग्री ले जाने की अनुमति दी जाती है, उसमें रूट का भी उल्लेख अवश्य होना चाहिये।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को  निर्देश दिये कि खनन सामग्री का जहां पर भी भण्डारण होता है, वहां पर भण्डारण के लिये जो नियम-पानी का छिड़काव, क्षमता के अनुसार सामग्री का भण्डारण, निर्धारित शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं आदि  पर भी पूरा ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध खनन की रोकथाम के लिये आपसी सामंजस्य तथा संवाद स्थापित करते हुये संयुक्त रूप से समय-समय पर छापेमारी की कार्रवाई नामित विभाग करना सुनिश्चित करें तथा अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह, एसडीएम लक्सर गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, एआरटीओ रश्मि पन्त,   कुलवन्त सिंह चौहान , एसीएफ वन विभाग संदीपा शर्मा, नवल किशोर, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकॉस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 27 महिलाओं को किया सम्मानित
  • पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 25 हजार संगतें हुई शामिल, दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत 
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.