सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली हरेला पर्व पर चलाया जाएगा वृहद पौधरोपण अभियान

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2024 6:21 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में हरेला पर्व के दौरान 16 जुलाई से 15 अगस्त तक वृहत पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग लक्ष्य निर्धारित करते हुए आपसी समन्वय और जन सहभागिता के साथ वृहद स्तर पर पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी हरेला पर्व पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाए। हरेला पर्व पर वृहद पौधरोपण के लिए सभी विभाग अपना लक्ष्य तय कर बदरीनाथ वन प्रभाग को उपलब्ध करें। ताकि डिमांड के अनुसार वन विभाग से पौध उपलब्ध की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ब्लाक, तहसील, थाना, चौकी, स्कूल, वन पंचायत एवं कार्यालय परिसरों में पौधरोपण किया जाए। जल निगम और जल संस्थान विशेष तौर पर पेयजल स्रोत के आसपास, सड़क निर्माणदायी संस्थाएं सड़क किनारे, शिक्षा विभाग सभी विद्यालय परिसर एवं वन एवं पंचायतराज विभाग सभी वन पंचायतों में पौधरोपण करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, महिला एवं युवक मंगल दलों एवं जन सहभागिता से भी हरेला पर्व पर पेयजल स्रोतों, नदी किनारे एवं सरोवरों के आसपास वृहद रूप से पौधरोपण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक उनका संरक्षण भी है। इसलिए पौध लगाने के बाद उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।

उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि हरेला पर्व 16 जुलाई को मनाया जाएगा। आगामी 16 जुलाई से 15 अगस्त तक जनपद में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष हरेला पर्व की थीम ‘‘पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाए समृद्धि और खुशहाली’’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर 50 प्रतिशत फलदार पौधे और 50 प्रतिशत चारा एवं वन प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसमें आंवला, काफल, दाड़िम, पदम, अमरूद, तेजपत्ता, सभी प्रकार के सिट्रस प्लांट सहित बांझ, बुरांश, अतीश, हरड, बेहड़ एवं अन्य वन प्रजाति के पौधे शामिल है। शासन के निर्देशों के क्रम में सभी विभागों को 16 से 18 जुलाई तक 50 प्रतिशत पौधारोपण का लक्ष्य पूर्ण करना है। विभागों को उनकी डिमांड के अनुसार वन एवं उद्यान विभाग से पौधे दी जाएगी। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सीओ पुलिस प्रमोद शाह, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, एसडीएम प्रियंका सुंडली आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
  • जनसमस्या का त्वरित समाधान करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता – आईएएस बंशीधर तिवारी
  • बायर ने लॉन्च किया नेक्स्ट जेनरेशन फंगीसाइड जिवाना™️ (Xivana™️) स्मार्ट, बागवानी फसलों को खतरनाक बीमारियों से देगा बेहतर सुरक्षा
  • नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप, पुलिस ने धरा
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बस अड्डे का किया व्यापक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण में दावे-आपत्तियों की सुनवाई शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.