शनिवार, नवम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नालसा मेगा ड्राइव अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत धूलकोट माफी में वृहद स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 22, 2026 6:26 अपराह्न
  • विधिक सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल
देहरादून : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (NALSA) द्वारा संचालित मेगा ड्राइव अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून की ग्राम पंचायत धूलकोट माफी को चयनित किया गया है। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के मार्गदर्शन तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री हरीश कुमार गोयल के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के नेतृत्व में विगत दो माह से इस ग्राम पंचायत में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के साथ-साथ ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा आवश्यक जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़कर पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुँचाना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 22 अक्टूबर, 2026 को ग्राम पंचायत धूलकोट माफी में ग्राफिक एरा एवं राही नेत्रधाम हॉस्पिटल के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं नेत्र जाँच जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की ओर से जनरल फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, कान/आंख संबंधी रोगों के चिकित्सकों, फार्मासिस्ट तथा नर्सिंग स्टाफ द्वारा सेवाएँ प्रदान की गई। ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार एवं आगे की जाँच के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया।

राही नेत्रधाम हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों की आँखों की जाँच की गई। इस दौरान लगभग 129 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही, नेत्र संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान, नियमित जाँच एवं उचित उपचार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद परिवारों को सहायता

शिविर के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप वॉकर, बैसाखी, छड़ी आदि सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे उन्हें दैनिक गतिविधियों में सुविधा प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त मस्ती ज्यादे फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद ग्रामीणों को फोल्डिंग बेड, रजाइयाँ एवं गद्दे वितरित किए गए।

60 दिनों से घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ रहे है 30 पीएलवी

नालसा मेगा ड्राइव अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के 30 पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) द्वारा विगत लगभग 60 दिनों से ग्राम पंचायत धूलकोट माफी में घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान 500 से अधिक परिवारों तक पहुँच बनाकर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, उनके विधिक अधिकारों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान 09 वृद्धावस्था पेंशन, 09 दिव्यांग प्रमाणपत्र / पेंशन, 27 आयुष्मान कार्ड, 36 किसान सम्मान, 70 श्रम कार्ड बनाए गए तथा कई लोगों को कंबल, रजाई, गद्दे, पलंग, मेडिकल किट, वॉकर, बैसाखी आदि बांटे गए। इस दौरान 07 लोगों के मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन कराए गए, जो कि सफल रहे तथा 11 बच्चों को शिक्षा के अधिकार से जोड़ा गया तथा उन्हें स्कूल में एडमिशन दिलाया गया।

 

1 of 7
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.