सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चौबट्टाखाल विधानसभा में बड़ी संख्या में प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2021 7:44 अपराह्न
बैजरो (पौडी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित वेदीखाल में आयोजित भाजपा के “जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के साथ ही गुरूवार को बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित वेदीखाल में भाजपा के “जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में गुरूवार को बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अपना समर्थन देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। वेदीखाल पंहुचने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का व्यापार संघ ने भी जोरदार स्वागत किया।
“जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में सैंधार ,भरोली व फरसाडी न्याय पंचायत के 40 से अधिक ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। “जन आशीर्वाद कार्यक्रम” को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता, कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि जनता सच व झूठ के अंतर को समझती है। भाजपा सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है इसलिए मोदी जी के नेतृत्व विकास की गंगा प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में बह रही है। उन्होने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। उत्तराखंड में पलायन एक बड़ी समस्या है इसको रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन, होमस्टे व धार्मिक पर्यटन से हम आर्थिक रूप से सक्षम हो सकते हैं। इससे निश्चित रूप से पलायन भी रूकेगा। इससे पूर्व उन्होंने विधायक निधी से निर्मित चोरखिडा ग्राम सभा मोटर मोटर मार्ग का उद्घाटन किया। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में महाविधालय को सांइस वर्ग की मान्यता दिलाने पर क्षेत्रीय जनता व महाविद्यालय के छात्रों ने सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि साइंस की पढ़ाई के लिए छात्रों को अब शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि महाविद्यालय के लिए कन्या छात्रावास की घोषणा हो चुकी है व महाविद्यालय के चारों ओर तारबाड़ के लिए भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, वेदीखाल बाजार समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला, देवेन्द्र बिष्ट, ओमपाल बिष्ट, दर्शन सिंह रिंगोडा, विनोद बौड़ाई, यशवंत सिंह, सुरेन्द्र बिष्ट, शुभम रावत, संचालन वीरपाल बिष्ट व यशपाल गोरला ने किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.