posted on : अप्रैल 4, 2024 12:53 पूर्वाह्न
यमकेश्वर। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने विधायक यमकेश्वर रेणु बिष्ट के साथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस चुनावी दौरे में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव जाकर योगी आदित्यनाथ की माताजी से भेंट की। यमकेश्वर क्षेत्र में ही भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत का गांव भी पड़ता है। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जनरल विपिन रावत के घर जाकर उनके परिवार वालों से भेंट की।


