posted on : फ़रवरी 9, 2023 4:12 अपराह्न
ऋषिकेश : पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में दिखाई दिया एक शव, SDRF ने किया बरामद। आज 09 फरवरी 2023 को पुलिस चौकी बैराज ऋषिकेश द्वारा SDRF फ्लड टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दिया है, जिसे बरामद किए जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम के जवानों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये बैराज में उतरकर रोप व बॉडी बैग की सहायता से शव को बाहर निकाला। शव की उम्र लगभग 50 से 55 बर्ष व 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत होता है। संबंधित थाने द्वारा शव की शिनाख़्त के लिए सभी स्थानीय थानों को सूचित कर दिया गया है। SDRF टीम द्वारा शव को लक्ष्मणझूला पुलिस को सुपुर्द कर एम्स मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है। रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, आरक्षी सुमित नेगी, आरक्षी पंकज सिंह एवं चालक रजत शामिल रहे ।


