posted on : मार्च 30, 2022 5:19 अपराह्न
सतपुली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2022 को लेकर एक अप्रैल को विद्यार्थियों से बातचीत की जायेगी जिसे लेकर नवोदय विद्यालय खैरासैण में तैयारियां की गई हैं।नवोदय विद्यालय खैरासैण के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल को परीक्षा पर चर्चा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करीब 1000 छात्र छात्राओं से बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव से मुक्ति के तरीके बताएंगे। जिसे दूरदर्शन टेलीविजन पर डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इण्डिया चैनल के साथ साथ रेडियों चैनलों और वेब कास्टिंग से लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसके लिए विद्यालय ने सभी तैयारियां कर ली है साथ ही उन्होंने पौड़ी जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए भी इस कार्यक्रम को लाइव प्रसारण को सुनिश्चित करने के लिय उचित उपाय करे ताकि स्कूल के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी प्रधानमंत्री के विचारों को सुन सके वहीं उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय के आसपास के विद्यार्थी और शिक्षक एक अप्रैल को नवोदय विद्यालय में आकर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण को देख सकते हैं और प्रधानमंत्री के विचारों को सुन सकते हैं।





