गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ओएनजीसी चौक पर बेकाबू कार की चपेट में आई बुलेट; कार सवार 3 युवती और 1 युवक घायल, बुलेट सवार गंभीर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2025 5:16 अपराह्न

 

देहरादून: ओएनजीसी चौक पर 11 नवंबर 2024 की रात को दिल दहला देने वाले इनोवा-कैंटर हादसे के बाद अब फिर से भीषण दुर्घटना सामने आई है। यहां कैंट की तरफ से आ रही एक आई 20 कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से जा टकराई और फिर उसने दूसरी लेन पर एक बुलेट सवार को चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका बीच का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया है। वहीं, बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चालक युवक के साथ ही उसके साथ सफर कर रही 03 युवतियां घायल हो गईं। बुलेट सवार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार डिवाइडर फांदते हुए दूसरी दिशा में पहुंचकर पेड़ से टकरा गई। उसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहा बुलेट चालक भी कार से जा टकराया, जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। कार में सवार चारों युवक युवतियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार कार की गति इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार का टायर ही फट गया, जबकि बुलेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि चालक के अनुसार ब्रेक लगाने के बजाए एक्सीलेटर पर पांव पड़ जाने के कारण कार ने अचानक रफ्तार पकड़ ली थी। कार की गति इतनी तेज हो गई कि डिवाइजर पर टकराने के बाद दूसरी तरफ पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी, ऐसे में चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि उसने शराब का सेवन किया था या नहीं।

हादसे में यह हुए घायल
-नीरज बोरा, निवासी आइटीबीपी सीमा द्वार (कार चालक)
-परी, निवासी विजय पार्क
-अन्यया, निवासी विजय पार्क
-लतिका, निवासी विजय पार्क
-हरीश चमोली, निवासी अनार वाला जोड़ी गांव (बुलेट चालक)

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.