शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनसुनवाई में 21 शिकायतें दर्ज, 9 का मौके पर समाधान; अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2025 3:03 अपराह्न
  • जनसुनवाई कार्यक्रम में 21 समस्याएं की गई दर्ज,जिसमें से मौके पर 09 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण हेतु प्रेषित किया गया
  • जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से एजिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी आर चौहान एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जन सुनवाई कार्यक्रम।
हरिद्वार : जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीआर चौहान एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 21 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 09 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता पदम प्रसाद ग्राम चूड़ियाल मोहनपुर में  स्थित युवक मंगल दल के खेल मैदान को अज्ञात लोगों ने अनाधिकृत कब्जा कर लिया है,उसको कब्जा मुक्त कराने को को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता चंद्रावती देवी निवासी ग्राम अजीतपुर ने ग्राम बिशनपुर मुस्तकम में कुछ लोगो द्वारा चकरोड संख्या 188 पर कब्जा कर लिया है। चकरोड को कब्जामुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सुरेंद्र सैनी ने नगर निगम हरिद्वार  की संपत्ति नजूल भूमि पर से अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता आजाद सिंह पुत्र स्वर्गीय सीताराम निवासी ग्राम प्रह्लादपुर ने खसरा नं 563 रकबा 0.643 हैक्टर स्थित हस्तमौली परगना गोरधनपुर तहसील लक्सर में वन विभाग की भूमि है,उक्त भूमि पर गांव के कुछ लोगो ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है,जिसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। ग्राम पंचायत मूलदासपुर उर्फ माजरा के समस्त ग्रामवासियों ने खनन माफियों द्वारा दिन रात खनन करने से मार्ग और खेत खराब हो रहे है, खनन रुकवाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। गोगा महाडी सेवा समिति सिंकदरपुर भैसवाल भगवानपुर ने गोगा महाडी मेला भूमि पर बन रही सरकारी पार्किंग के निर्माण रोका जाए तथा उक्त भूमि की रख रखाव गोगा महाडी सेवा समिति सिंकदरपुर को दिए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।   
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, एडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, डीएसओ श्याम आर्य,जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे, प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा) मीनाक्षी मित्तल, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, लोनिवि अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया बीन नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, फरवरी 2027 तक पूरा होगा निर्माण, 82 गांवों को मिलेगी राहत
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 06 स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां, ट्रॉमा केयर में समय पर उपचार और त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप जीवन बचाने में अहम
  • उत्तराखंड में राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 12 जनपदों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
  • त्योहारों से पहले FDA का बड़ा एक्शन, एडीज बेकरी से हेज़लनट केक और फूड सिरप के सैंपल सील
  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.