बुधवार, नवम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जीआरआरसी के तत्वधान में 15 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2024 9:33 अपराह्न
लैंसडाउन । खेल प्रतिभाओं को निखारने और छात्रों में खेल कौशल विकसित करने के उद्देश्य से लैंसडौन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। जीआरआरसी के डायस स्टेडियम में 29 नवंबर को खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस शिविर में आर्मी पब्लिक स्कूल, पीएमश्री केवी, कैंट बोर्ड स्कूल, जीजीआईसी लैंसडौन के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण शिविर बाहर से बुलाए गए प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में छुट्टियों और रविवार सहित 15 नवंबर से 29 नवंबर तक  निरंतर रूप से चलता रहा। प्रशिक्षण दो सत्रों में कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तथा आठवीं से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रखा गया था।  इस शिविर में छात्रों को विभिन्न प्रकार के खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबाल की तकनीक और रणनीतियां सिखाई गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम, कमांडेंट, जीआरआरसी ने अपने समापन भाषण में कहा कि इस तरह के खेल प्रशिक्षण शिविर बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास हेतु अति आवश्यक हैं।  पढ़ाई के साथ – साथ बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उनके उज्जवल भविष्य का पर्याप्त साधन है। कहा कि इन्हीं बच्चों में से कोई खेलों के द्वारा देश का नाम रोशन कर सकता है। कमांडेंट जीआरआरसी ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षकों का इस शिविर को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने स्कूल प्रबंधन का इस तरह के खेल प्रशिक्षण, जो कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है, के आयोजन के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर कर्नल कुलदीप सिरोही डिप्टी कमांडेंट, लेफ्टिनेंट कर्नल देवाशीष मुखर्जी पीटीओ, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह, ऑनरेरी लेफ़्टिनेंट दिग्विजय सिंह, खेल प्रशिक्षक व अन्य स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को जलपान कराने के बाद शिविर का समापन हुआ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड : बहादुर बेटी ने जान पर खेलकर बचाई दो सहेलियों की जान, होगी सम्मानित
  • 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गढ़वाल में संगठन महामंत्री का सघन प्रवास
  • केदारताल ट्रैक पर 8 ट्रैकर लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में बर्फबारी बनी बाधा
  • सात कैबिनेट बैठकों के बाद भी मांगें पूरी नहीं, अब पीआरडी जवान करेंगे महाआक्रोश रैली
  • कोटद्वार : अंजली बिष्ट को मिला उत्तराखण्ड गौरव रत्न सम्मान
  • मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की छापेमारी, सात दवाओं के नमूने लिए
  • सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, रेडक्रॉस ने छेड़ी मुहिम
  • कहीं बिजली संकट तो कहीं पेयजल बिल में गड़बड़ी, जनता मिलन में सीडीओ ने सुनी फरियाद
  • प्रधानाध्यापिका कांति कोहली को मिला उत्तराखण्ड गौरव रत्न पुरस्कार
  • एक शादी ऐसी भी : बेटी के विवाह को बनाया नशामुक्त और सात्विक, निमंत्रण पत्र पर छपवाया संदेश, बेताल रावत ने पेश की मिसाल 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.