मंगलवार, मई 30, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मई 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

पौड़ी गढ़वाल : जिले के 14 विद्यालय हुए बंद, अध्यापकों को दूसरे स्कूल में किया समायोजित

पौड़ी गढ़वाल : जिले के 14 विद्यालय हुए बंद, अध्यापकों को दूसरे स्कूल में किया समायोजित
शेयर करें !
posted on : मई 28, 2023 2:19 पूर्वाह्न

पौड़ी : जनपद में कोट, नैनीडांडा, बीरोंखाल, जयहरीखाल, दुगड्डा आदि ब्लॉक में आने वाले स्कूलों में छात्र संख्या घटने के कारण यहां के 14 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पौड़ी जिले में शिक्षा विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद भी प्राइमरी स्कूलों में छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। जिसके चलते मौजूदा सत्र में छात्र संख्या शून्य हो जाने की वजह से जिले में 14 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया। आपको बता दें कि, बीते सत्र में प्राइमरी स्कूलों की संख्या 1407 थी। वही इन स्कूलों के बंद हो जाने के बाद अब जिले में स्कूलों की संख्या का आंकड़ा 1397 पर आ गया है। साथ ही इन स्कूलों में तैनात 18 शिक्षकों का समायोजन भी विभाग ने अन्य स्कूलों में करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या को लेकर शिक्षा महकमा चिंता की स्थिति में है। जानकारी के मुताबिक जिले के कोट ब्लॉक से लेकर बीरोंखाल, नैनीडांडा, जयहरीखाल, दुगड्डा आदि ब्लॉकों में आने वाली स्कूलों में छात्र संख्या घटती हुई नजर आई। इस दौरान निजी स्कूलों की तर्ज पर आदर्श स्कूलों का भी संचालन किया गया है। हालांकि, इसका कुछ असर भी दिखाई दिया। शिक्षा विभाग ने जिले के कुछ स्कूलों को अंग्रेजी स्कूलों की तर्ज पर मॉडर्न बनाया है। पौड़ी जिले में आदर्श स्कूलों की संख्या 45 है। हर ब्लॉक में एक आदर्श स्कूल है। इन स्कूलों में वन प्लस फाइव टीचर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा स्कूल पूरी तरह से इंग्लिश मीडियम में संचालित हो रहे हैं। साथ ही पीएम श्री उत्कृष्ट स्कूलों का भी चयन किया गया है। इसमें 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों का चयन मानकों के तहत किया गया है।

पौड़ी जिले में ऐसे 13 स्कूल चयनित हैं, जिसमें 6 माध्यमिक और शेष प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। केंद्र सरकार इनके पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर व्यय उठा रही है। स्कूलों में कंप्यूटर से लेकर लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी। पौड़ी के DEO डॉ. शिव पूजन सिंह का कहना है कि, छात्र संख्या शून्य हो जाने के कारण, ऐसे स्कूलों में तैनात 18 शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में समायोजित कर दिया गया है। इनका प्रस्ताव संबंधित ब्लॉकों से आया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

राज्य सरकार के एक वर्ष से संबंधित वीडियो एड फिल्म

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/03/Ek-sal-Nayi-Misal-HD.mp4-Google-Drive.mp4

हाल के पोस्ट

  • जोशीमठ : बदरीनाथ हाइवे पर अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनागस्त, होमगार्ड्स चंद्रमोहन ने घायलों को किया रेस्क्यू
  • चमोली-चोपता-केदारनाथ मोटर मार्ग पर अंधड से गिरा पेड़, फायर सर्विस कर्मियों ने हटाया 
  • जीआरपी हरिद्वार ने अवैध देसी शराब के साथ 01 को किया गिरफ्तार
  • देहरादून-से-मसूरी का ये हैं ट्रैफिक रूट, गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वालों के लिए यह रहेगा ट्रैफिक प्लान, डीजीपी अशोक कुमार ने दिए निर्देश
  • सोशल मीडिया जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने में बड़ा माध्यम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • जीआरपी लक्सर ने चलती ट्रेन में चोरी किये गये सामान सहित 01 को गिरफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र होंगे सम्मानित – शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, इन योजनाओं को मिली मंजूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को दी शुभकामनाएं
  • हरिद्वार : गंगा दशहरा स्नान पर्व के लिये पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन तथा 40 सेक्टरों में किया गया विभाजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.