देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद राज्य सभा डॉ. नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 11 साल पूरे होने पर हर्ष जताया है। डॉ. बंसल ने कहा कि, यह विकसित भारत के अमृतकाल में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल रहे हैं। यह 11 साल में भारत की विरासत से विकास की बेहतरीन यात्रा है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि, देश में 6 दशक बाद किसी प्रधानमंत्री ने अपने 2 कार्यकाल पूरा करके तीसरी बार सरकार बनायी है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच और दूरगामी नीतियों ने पिछले एक दशक में भारत की तस्वीर बदल रख दी है। पूर्व से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक देश में विकास की ऐसी चैतरफा बयार बही है कि, इसने शहरों और गांवों तक की खाई भी पाट कर रख दी है।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि, 11 वर्षों का यह युग परिवर्तनकारी कालखंड भारत के आत्म गौरव, स्वाभिमान, सनातन और राष्ट्रीयता की भावना के पुर्नजागरण का ऐतिहासिक काल रहा है। जिसमें हमारा देश वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सक्षम और सामर्थ राष्ट्र के रूप में विकसित हुआ है। आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 से प्रारंभ यह सेवा यात्रा भारतीय जनमानस की आकांक्षाओं को यथार्थ में बदलने की यात्रा रही है।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि इस यात्रा में प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसाथ करते हुए राष्ट्र के नवनिर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। इन 11 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फोकस गरीब,महिला, युवा और किसान के उत्थान पर रहा है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि आज वोकल फाॅर लोकल, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाई है। इन 11 वर्षों में 25 करोड़ गरीबों को गरीब रेखा से ऊपर लाने में प्रधानमंत्री ने सफलता प्राप्त की है।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा आज भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई स्पीड ट्रेन व मेट्रो रेल नेटवर्क, विश्व स्तरीय एक्सप्रेसवे, रोड़ व हवाई नेटवर्क को देखकर हर देश चकित है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की सांस्कृतिक यात्रा का पुनर्जन्म हुआ है। भारत से औपनिवेशिक सोच को हटाने का काम मोदी सरकार ने बेहतरीन तरीके से 11 वर्षों में किया है।
डॉ. बंसल ने कहा पिछले 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में किये गये कार्यों में विकास घर-घर पहुंचा है। यही अमृतकाल है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी का 11 साल का शासन काल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भारत माँ का यह बेटा देश के विकास, आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने लोगों को भारतीय होने पर गर्व महसूस कराया है। देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है। मोदी सरकार के 11 वर्ष ऐतिहासिक उपलब्ध्यिों के साथ पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सभी देशवासी प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोट अभिनन्दन कर रहे हैं।


