बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जिले के 06 शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2022 4:20 अपराह्न
 
कोटद्वार । जनपद पौड़ी गढ़वाल के 06 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी कार्यों हेतु राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान 2022 से नवाजा गया। यह सम्मान इन सभी शिक्षकों को शिक्षा में नवाचारी गतिविधियों और विद्यार्थियों को समय-समय पर प्रोत्साहित करने हेतु दिया गया। राष्ट्रीय स्तर की संस्था टीम मंथन गुजरात- भारत द्वारा उमिया धाम, उंझा, महेसाणा, गुजरात में एक भव्य कार्यक्रम में पूरे देश के 175 से अधिक नवाचारी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनपद पौड़ी से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राजीव थपलियाल रा.प्रा. वि. मेरूडा, जसपाल असवाल रा. प्रा.वि.जलेथा, रवीन्द्र कुमार रा.आ.प्रा.वि. कोटा सभी जयहरीखाल, कमलेश बलूनी रा.प्रा वि. जसपुर कल्जीखाल, दिनेश सिंह बिष्ट रा. प्रा. वि. काण्डा रिखणीखाल एवं विनोद रावत राप्रा.वि.चुठाणी खिर्सू हैं।
टीम मंथन गुजरात के राष्ट्रीय संयोजक शैलेश कुमार प्रजापति ने बताया कि इन शिक्षकों ने विद्यालय में नवाचारी, सृजनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यो को करने के लिए यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि समूचे भारतवर्ष से आए इन सभी शिक्षकों ने अपने विद्यालय में शिक्षा में रचनात्मक नवाचारी कार्यों को सतत रूप से किया जा रहा है। इनके उत्कृष्ट कार्यों से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण समृद्ध हुआ है। ये सभी शिक्षक समय- समय पर अपने विद्यार्थियों में रचनात्मकता की अभिवृद्धि हेतु प्रयास करते रहते हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भावेश पंड्या ने कहा कि अगर शिक्षक अपनी तन्मयता से शिक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं तो अपको कभी न कभी सम्मान और पहचान जरूर मिलती है। हम सभी का लक्ष्य और जिम्मेदारी यह है कि हमारी सरकारी शिक्षा बेहतर से बेहतर हो। विशिष्ट अथिति उमा ड्यूनडी ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज में सरकारी शिक्षा और सरकारी स्कूलों के प्रति जो नकरात्मक सोच समाज में विकसित हो रही है।उसको नवाचारी शिक्षक दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।  विशिष्ट अतिथि चंदू भाई मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि इन शिक्षकों को ये सम्मान समाज में सरकारी शिक्षा को बेहतर करने के लिए दिया जा रहा है। प्रत्येक शिक्षक के पास शिक्षण का कोई न कोई नवाचारी आइडिया जरूर होता है। इस तरह के सम्मेलनों का उद्देश्य शिक्षकों के नवाचारी आइडिया को एक दूसरे से साझा करने और उसको अपने-अपने विद्यालयों में ले जाने के लिए भी है।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में अजय नायर, डॉ राजेन्द्र जानी, मनोज पंवार, सुरेश राणा, ऊषा रानी, डॉ धर्मचंद आचार्य ने शिक्षकों को सम्बोधित किया और सभी राज्यों से आये नवाचारी शिक्षकों को बधाई एवं अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी। टीम मंथन गुजरात के नेशनल मोटिवेटर शैलेश कुमार प्रजापति ने अपनी टीम के साथियों के साथ मिलकर सभी आगंतुक अथितियों को सममानित किया,और सभी सम्मानित शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने सभी आये हुए अथितियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया पांच वर्षीय बच्चा, मौत
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.