गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जिला कारागार से मंगलवार को दो कैदी फरार हो गये है। जिससे जेल प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों कैदी साफ सफाई के बहाने बैरक से बाहर आये थे। इसी बीच मौका पाते ही दोनों कैदी फरार हो गये है। जिनकी खोजबीन की जा रही है।
जिला कारागार के जेलर प्रमोद पांडेय ने बताया कि फरार कैदियों में दीपक राणा पुत्र ललित मोहन राणा निवासी कलहरी थाना सुरखेत नेपाल हाल चुन्नी बैंड थाना उखीमठ जनपद रुद्रप्रयाग उम्र लगभग 20 वर्ष व नवीन चंद्र पुत्र हरीश लाल निवासी ग्राम रंगतोली चमोली जनपद चमोली उम्र करीब 21 वर्ष शामिल है। नवीन चंद्र आजीवन की सजा काट रहा था जबकि दीपक राणा विचाराधीन कैदी था। घटना की जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये है।




Discussion about this post