posted on : सितम्बर 6, 2022 3:39 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 5वां टीचर ऑफ द ईयर उत्तराखंड राज्य का सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़ा पुरस्कार समारोह है जो दिव्य हिमगिरी, उत्तराखंड की प्रीमियर साप्ताहिक समाचार पत्रिका, वीएमएसबी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के साथ संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।

5वां शिक्षक वर्ष-2022 पुरस्कार उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया जाना था परंतु मुख्यमंत्री की व्यस्तता के उपरांत कबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने यह पुरस्कार वितरित किए । महाविद्यालय कोटद्वार की प्राचार्य प्रो जानकी पंवार को उनके उच्च शिक्षा में किए गए नवाचार, ऑनलाइन प्रवेश, सर्वाधिक यूनिवर्सिटी टॉपर, खेल कूद में महाविद्यालय का राज्य में परचम, महाविद्यालय में संसाधनों के विकास आदि क्षेत्रों में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रो जानकी पंवार को पुरस्कार मिलने से महाविद्यालय के सभी प्रध्यापकों और छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।
महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल ने प्राचार्य प्रो0 जानकी पंवार को उनके उच्च शिक्षा में किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। बताया कि उच्च शिक्षा में उन्नयन, नवाचार, नवीन शिक्षा नीति के कार्यान्वयन और सभी क्षेत्रों में महाविद्यालय को ऊंचाइयों पर प्रतिष्ठित करने के लिए समस्त महाविद्यालय परिवार ने प्राचार्य प्रो जानकी पंवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।


