बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीआईएस ने हरिद्वार में किया सफल औद्योगिक सम्मेलन, पैकेजिंग एवं कॉस्मेटिक्स पर भारतीय मानकों की दी गई जानकारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2026 5:43 अपराह्न
  • भारतीय मानक गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं – हेमंत बी. अडे
हरिद्वार : शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा सिडकुल, हरिद्वार में “औद्योगिक सम्मेलन” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत को पैकेजिंग (IS 2771) एवं कॉस्मेटिक्स (IS 4955, IS 19681, IS 7669 एवं IS 2888) से संबंधित भारतीय मानकों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष, BIS देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख हेमंत बी. अडे ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मानक गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने उद्योगों से अपील की कि वे BIS मानकों को अपनाकर उत्पादों की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाएं।
इस अवसर पर BIS की संयुक्त निदेशक नीलम सिंह द्वारा तकनीकी प्रस्तुति दी गई, जिसमें पैकेजिंग एवं कॉस्मेटिक्स से संबंधित विभिन्न भारतीय मानकों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने मानकों के अनुपालन के लाभ, गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया तथा BIS प्रमाणन प्रणाली के बारे में भी प्रतिभागियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में डॉ. मोहिंदर आहूजा, उपाध्यक्ष, SMAU हरिद्वार ने उद्योगों की ओर से अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उद्योगों को गुणवत्ता सुधार एवं प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने BIS के इस प्रयास की सराहना की।
इस सम्मेलन में सिडकुल क्षेत्र के अनेक उद्योग प्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा गुणवत्ता मानकों से संबंधित विषयों पर सक्रिय चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से उद्योगों को BIS मानकों के अनुपालन हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.